{"_id":"71-96785","slug":"Siddhartha-nagar-96785-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा
Siddhartha nagar
Updated Sun, 12 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी ने सनई स्थित इंटर कॉलेज में शनिवार को लोक नायक जयप्रकाश नारायन की जयंती मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन की मजबूती पर चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि जयप्रकाश नारायन ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। इमरजेंसी के दौरान उनके नेतृत्व में बड़ा जन आंदोलन हुआ था। उसमें युवाओं की सबसे अहम भूमिका रही। वह युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उनका नारा था, ‘सबका साथ सबका विकास’। इसी नारे से लोकनायक के रूप में लोगों ने उन्हें जाना। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में रहने की आवश्यकता है। सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। सभी कार्यकर्ताओं को 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अभी से जुटना जरूरी है। बैठक को रामचंदर धर दुबे, राधेरमण त्रिपाठी, दिलीप चतुर्वेदी, सचिदानंद चौबे, कन्हैया पासवान, श्यामधनी राही और परमात्मा पांडेय ने भी संबोधित किया।
इस दौरान ब्रह्मप्रकाश चौधरी, उमेश पांडेय केशभान राय, कृष्णपाल चौधरी और दीपक मौर्या आदि मौजूद रहे।