{"_id":"71-80852","slug":"Siddhartha-nagar-80852-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो सूरज के ननिहाल के नसीब में है झोपड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो सूरज के ननिहाल के नसीब में है झोपड़ी
Siddhartha nagar
Updated Fri, 24 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जोगिया के हाटा खास में सात जिंदगियों को बचाते हुए खुद काल कवलित हुए बहादुर बेटे सूरज की ननिहाल को अभी लेंटर के मकान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दो दिन पहले प्रशासन की ओर से इस परिवार को इंदिरा आवास आवंटित करने की बात उठी। मगर अब प्रशासन का वादा बस वादा बनता दिख रहा है। दरअसल, अब बात सामने आई है कि इस गरीब परिवार का नाम बीपीएल सूची में नहीं है। इसलिए इसे इंदिरा आवास नहीं दिलाया जा सकता।
मंगलवार को जब सूरज की ननिहाल हाटा खास में कई गण्यमान्य लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों का आना हुआ तब प्रशासन की टीम भी यहां पहुंची थी। लोगों ने पीड़ित परिवार के आंसू पोछते हुए मदद को हाथ बढ़ाया तो प्रशासन भी कहीं पीछे दिखने के मूड में नहीं दिखा। आश्वासन के साथ-साथ वादों की भी झड़ी लगी। खुद बीडीओ ने परिवार को इंदिरा आवास दिलाने की बात कही थी। विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने चूंकि परिवार की भरपूर मदद की बात कहते हुए इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था, इसलिए बीडीओ ने इंदिरा आवास की घोषणा करने में वक्त नहीं लिया। अब दो दिन गुजरते ही तस्वीर बदल गई है। बीडीओ शिव कुमार शर्मा का कहना है कि इस परिवार का नाम 2002 की बीपीएल सूची में नहीं है। ऐसे में इसे इंदिरा आवास आवंटित नहीं किया जा सकता। अब इस परिवार को लोहिया आवास दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। लेकिन यह तभी संभव है जब प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल जाए।
अन्य मदों से दिलाएंगे मदद
डीएम एसपी मिश्र से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की पूरी मदद होगी। अगर बीपीएल सूची में नाम नहीं होने के कारण उसे इंदिरा आवास नहीं मिल पा रहा है तो दैवीय आपदा के लिए आने वाली धनराशि से परिवार को मदद दी जाएगी। इस संबंध में पूरी रिपोर्ट तलब करेंगे।