{"_id":"71-79512","slug":"Siddhartha-nagar-79512-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान में सुमित अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान में सुमित अव्वल
Siddhartha nagar
Updated Sat, 04 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
इटवा। माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट ने पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। इसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल तीन छात्र-छात्राओं के साथ ही 15 को पुरस्कृत किया गया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 25 दिसंबर को हुई थी। इसमें सुमित कुमार विश्वकर्मा प्रथम, अबरार अहमद द्वितीय और अजीज अहमद को तृतीय स्थान मिला। इनको साइकिल, घड़ी, शील्ड और ट्राफी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजकुमार द्विवेदी ने कहा कि आज गांव के युवा भी मेहनत के बल पर मुकाम हासिल कर रहे हैं। ऐसे आयोजन से उत्साह और बढे़गा। इसके बाद हारिस हमीद, जावेद अहमद, मो. आसाद, सचिन दुबे, अंकित ओझा, अवधेश गुप्ता, शिवम मिश्रा, चंदन कुमार, सुनैना जायसवाल, विजय वर्मा, विक्रांत श्रीवास्तव और साहिल रजा को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। अंत में उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट के डाइरेक्टर रिजवान पठान ने सभी को नववर्ष की मुबारकबाद दी। प्राचार्य अष्टभुजा पांडेय, प्रधानाचार्य मेहताब आलम, राम शरण, नर्वदेश्वर मणि, धर्मराज चौधरी और सुनीता पांडेय ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया।