{"_id":"71-79511","slug":"Siddhartha-nagar-79511-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहरतगढ़ की टीम बढ़नी को हराकर अगले दौर में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहरतगढ़ की टीम बढ़नी को हराकर अगले दौर में
Siddhartha nagar
Updated Sat, 04 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में आयोजित स्व. बृजमंगल उपाध्याय सद्भावना कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन शुक्रवार को स्कालर्स क्रिकेट क्लब शोहरतगढ़ और आजाद क्रिकेट क्लब बढ़नी के बीच मैच हुआ।
स्कालर्स स्कूल शोहरतगढ़ के प्रबंधक अनूप परसरामका ने दोनाें टीम की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई। बढ़नी के कप्तान मोहम्मद ने टास का जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ओपनिंग पर कप्तान मोहम्मद और फईम ने उतरे। मात्र दो रन बनाकर फईम कैच आउट हो गए। शोहरतगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15.2 ओवर में पूरी टीम को 85 रन पर समेट दिया।
लक्ष्य का पीछा करने स्कालर्स के खिलाड़ी उतरे। डीके उपाध्याय और अफरीदी ने धुआंधार बैटिंग की। डीके ने पांच छक्के व चार चौके की मदद से 52 रन और अफरीदी ने 27 रन बनाए। डीके के कैच आउट होने के बाद उतरे वीरू ने छह रन बनाए। इस तरह से स्कालर्स की टीम ने 8.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टीम अगले दौर में पहुंच गई।
विज्ञापन
स्कालर्स के जितेंद्र वर्मा को पांच विकेट लेने पर और डीके उपाध्याय 52 रन बनाने पर संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कमेंटेटर अनिल चौधरी और स्कोरर संजीव सिंह रहे। इस दौरान रंजीत चौधरी, मिथिलेश गौड़, आरिफ खान, अरमान खां, रिंकू यादव, जमशेद और विकास सिंह आदि मौजूद रहे।