{"_id":"71-69867","slug":"Siddhartha-nagar-69867-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. चंदेश्वर धर्मवीर भारती से सम्मानित होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. चंदेश्वर धर्मवीर भारती से सम्मानित होंगे
Siddhartha nagar
Updated Sat, 10 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। दृढ़ इच्छा शक्ति और सच्चा प्रयास सदा सफलता के द्वार खोलते हैं। इसको कटरिया बाबू के डॉ. चंदेश्वर यादव ने साबित कर दिखाया। डॉ. चंदेश्वर को पत्रकारिता पर लिखी उनकी पुस्तक ‘विकास संचार : विविध परिदृश्य’ के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर धर्मवीर भारती पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
किसान पीतांबर यादव बेटे डॉ. चंदेश्वर ने जिले का नाम रोशन कर दिया है। किसान इंटर कॉलेज सिकटा से वर्ष 1995 में हाईस्कूल और 1997 में इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। बीएससी वर्ष 2000 में बलरामपुर जिले के एमएलके पीजी कॉलेज से उत्तीर्ण किया। लेखन कार्य में रुचि होने के कारण चंदेश्वर ने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर पत्रकारिता एवं जनसंचार की परीक्षा वर्ष 2003 में प्रथम श्रेणी में पास किया।
‘पूर्वांचलीय ग्रामीण क्षेत्र के विकासात्मक संचार में वैकल्पिक मीडिया के उभरते आयाम’ विषय पर पीएचडी की उपाधि प्रोफेसर सूर्य प्रसाद दीक्षित के निर्देशन में हासिल की। चंदेश्वर को कविता लेखन के लिए वर्ष 2003 में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2012 में नई दिल्ली के हेमाद्रि प्रकाशन से अपनी पुस्तक ‘विकास संचार : विविध परिदृश्य’ का प्रकाशन करवाया। पुस्तक को वर्ष 2012 में प्रकाशित अन्य पुस्तकों के मुकाबले श्रेष्ठ स्थान मिला।
विज्ञापन
हिंदी संस्थान लखनऊ ने चंदेश्वर को जानकारी दी है कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर उन्हें धर्मवीर भारती पुरस्कार से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मानित करेंगे।