{"_id":"71-66096","slug":"Siddhartha-nagar-66096-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए आगे आएं: राधेलाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक के लिए आगे आएं: राधेलाल
Siddhartha nagar
Updated Mon, 10 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। अवंती बाई लोधी महासभा की तरफ से कोल्हुआ ढाले पर रविवार को विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में 30 मई को दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई। जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राधेलाल लोधी उपस्थित रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए लोधी ने कहा कि लोधी समाज के हक को लेकर आगे आने की जरूरत है। जिससे कि सरकार को अपनी ताकत का एहसास हम लोग दिला सकें। उन्होंने कहा कि अभी तक वीरांगना अवंती बाई लोधी के शहीदी दिवस पर अवकाश नहीं घोषित किया गया है। इससे यह प्रतीत होता है कि लोधी समाज को उपेक्षित किया जा रहा है। साथ ही संसद भवन के अंदर अवंती बाई लोधी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग काफी दिन से करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार उस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। ऐसे में अब यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार हमें केवल उपेक्षित रखना चाहती है, जिसे हमें रोकना होगा। यह तभी संभव होगा जब हम एकजुट होंगे।
उन्होंने बताया कि अभी तक जिन राज्यों में लोधी समाज ज्यादा है वहां उसे पिछड़े वर्ग का लाभ नहीं दिया जा रहा। जबकि हम लोगों ने कई बार यह भी मांग की अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के नाम पर डाक टिकट जारी किया जाए। जिसे आज तक नहीं लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि लोधी समाज के लोगों की लड़कियों की शादी में एक लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाए, जिससे की गरीब लड़कियों की शादी हो सके। बस्ती मंडल के प्रभारी जयपाल लोधी ने कहा कि अब समय आ गया है कि संगठित होकर अपने मांगों को सरकार से मनवाया जाए। जिससे की लोधी समाज विकास की ओर बढ़ सके। इस दिशा में लोधी समाज ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं। जिसके क्रम में 30 मई को दिल्ली के जंतरमंतर पर एक दिवसीय देशव्यापी धरना प्रदर्शन करेंगे। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार लोधी ने की। इस दौरान जनसभा में रामसमुझ लोधी, जिला पंचायत सदस्य राजाराम लोधी, पवन कुमार लोधी, ओमप्रकाश सिंह लोधी, रामकिशोर सिंह लोधी, विजय कुमार लोधी, इंद्रजीत लोधी, तीरथराम लोधी, विजय कुमार लोधी आदि मौजूद रहे।