{"_id":"71-53672","slug":"Siddhartha-nagar-53672-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतभारी मेले का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतभारी मेले का उद्घाटन
Siddhartha nagar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। शनिवार को प्रबोधनी एकादशी के मौके पर क्षेत्र के भारतभारी में ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ हो गया। मेले का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने फीता काटकर किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय विधायक मलिक कमाल यूसुफ तथा एसपी एन कोलांची भी मौजूद थे।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मेले का आयोजन होने से सौहार्द और सद्भावना को बढ़ावा मिलता है। भारतभारी मेले के आयोजन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। भारतभारी पौराणिक स्थल है। यहां के मेले का अलग महत्व है। विधायक मलिक कमाल ने भारतभारी मेले को तहसील का सबसे बड़ा मेला बताया। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग से भारतभारी के विकास के लिए लगातार पत्र व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने भारतभारी पर्यटन स्थल के विकास के लिए अपनी निधि से पांच लाख रुपये देना की घोषणा भी की। कहा कि हम सबका प्रयास है कि भारतभारी पर्यटन स्थल का ऐसा विकास हो, जिसे देश नहीं, विदेश में भी लोग जानें।
इस मौके पर सपा नेता रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव, एसडीएम शिवरतन लाल वर्मा, सीओ शेखर प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर डुमरियागंज एसएन सिंह, अवधेश सिंह, दिलीप पांडेय, बब्लू भट्ट, सच्चिदानंद पांडेय, घिसियावन यादव, इरफान मलिक, बब्लू पांडेय, अजय पांडेय, रमेश पांडेय, कृष्णा गौड़, राजेश कुमार, घनश्याम प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
भारतभारी में छिपे रहस्य की होगी खोज
डुमरियागंज। भारतभारी में समय समय पर खुदाई के दौरान ऐसे प्रमाण मिले हैं, जो उसके पौराणिक होने के साथ ही प्राचीन सभ्यता के दौरान भी इस जगह का होना दर्शाते हैं। भारतभारी में ही खुदाई के दौरान कुषाण कालीन दीवार के साथ ही नर कंकाल मिले थे। इसके अलावा वहां मौजूद टीले की खुदाई में हजारों साल पुराने सिक्के भी लोगों को प्राप्त हुए थे। भारतभारी के सीने में कई रहस्य अब भी दफन हैं। मेले के उद्घाटन के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि वह जल्द ही पर्यटन विभाग से भारतभारी पर्यटन स्थल पर इंगित जगहों पर खुदाई के लिए बात करेंगे। ताकि सदियों पुराने रहस्यों को उजागर किया जा सके।
तैयार हुआ मौत का कुंआ और हवाई झूला
डुमरियागंज। मेले में मनोरंजन के लिए हवाई झूला तैयार हो गया है। साथ ही मेले में आए दर्शकों का दिल दहलाने के लिए मौत के खिलाड़ी भी अपने करतब दिखाने के लिए तैयार हैं। शाहजहांपुर और बुलंदशहर से आए आसमानी झूले को लगाने के लिए लगातार एक पखवारे से परिश्रम कर रहे हैं।