{"_id":"71-53346","slug":"Siddhartha-nagar-53346-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिलोकपुर, इटवा के थानाध्यक्ष हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिलोकपुर, इटवा के थानाध्यक्ष हटाए गए
Siddhartha nagar
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसपी एन कोलांचि ने इटवा और त्रिलोकपुर थाने के थानेदारों को बदल दिया। त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह को अब पुलिस कार्यालय अटैच किया गया है। डुमरियागंज के एसआई वश्ंाराज को त्रिलोकपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ इटवा के थानाध्यक्ष नागेंद्र राम त्रिपाठी को तीन दिन पहले ही लाइन हाजिर कर दिया गया था। बढ़नी चौकी इंजार्च रमेश यादव को इटवा थाना का चार्ज दिया गया है। उसका थाना के मुंशी को भी कार्यों के अनियमितता के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। थानेदारों के तबादले के पीछे राजनीतिक दबाव को वजह बताया जाता है। हालांकि अफसर इसे खारिज कर रहे हैं।
विज्ञापन