{"_id":"71-53207","slug":"Siddhartha-nagar-53207-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग में हुई थी अफजल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग में हुई थी अफजल की हत्या
Siddhartha nagar
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आनर किलिंग में त्रिलोकपुर थाने के बुड्ढी खास के रहने वाले अफजल की हत्या कर दी गई थी। घटना को 12 नवंबर को अंजाम दिया गया था। रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड के खुलासा का दावा किया। एसपी ने खुलासा करने वाली एसटीटी के पांच सदस्यों को पांच हजार रुपये का नकद इनाम दिया।
पुलिस के अनुसार अफजल (22) का गांव में ही चाय की दुकान करने वाले एक व्यक्ति के यहां बैठना था। उस परिवार की नाबालिग लड़की से उसका संबंध बन गया। यही नहीं बगल के एक अन्य परिवार की दो नाबालिग लड़कियों से भी उसका संबंध था। जानकारी होने पर लड़की के घरवालों ने उसे मना भी किया, लेकिन अफजल का आना जाना बंद नहीं हुआ। लड़कियों के दोनों परिवारों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया। योजना बनाकर लड़की से फोन कराकर उसे 12 नवंबर की रात घर में बुलाया गया, जहां पर उसे लाठियों से पीटा गया। पुलिस के पास ले जाने के बहाने घर से दूर ले जाकर गमछा से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी लाश को बगल में पोखरे के पास बड़ी-बड़ी घासों में छिपा दिया गया।
त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के मुड़िला मिश्र के सीवान में 15 नवंबर को मिली युवक की लाश की शिनाख्त बुड्डी खास निवासी अफजल के रूप में हुई। भाई ने तहरीर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
दो दिन तक सुराग नहीं मिलने के बाद एसपी एन कोलांची ने एसटीटी (स्पेशल टास्क टीम) को मामला सौंप दिया। टीम ने इलेक्ट्रानिक तकनीक का इस्तेमाल किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दुपेड़वा तिराहे के पास से बुड्ढी खास निवासी बुद्धू और तेजप्रताप उर्फ काने यादव को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी रमेश गुप्ता फरार है। पुलिस टीम में एसटीटी प्रभारी दिनेश यादव, थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर मानवेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज विस्कोहर इंद्रजीत यादव, आरक्षी दुर्गेश मिश्र और अजीत सिंह शामिल रहे। एसपी एन कोलांची ने पुलिस टीम के पांच सदस्यों को एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।