{"_id":"71-52854","slug":"Siddhartha-nagar-52854-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्व पर दें एकता का संदेश: एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्व पर दें एकता का संदेश: एडीएम
Siddhartha nagar
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना परिसर में रविवार की देर शाम शांति कमेटी की बैठक हुई। बैठक में दीपावली को सौहार्द और शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम राममनोहर मिश्र ने कहा कि जनता को प्रशासन का सहयोग करते हुए पर्व की खुशियों को मनाना चाहिए। इस पर्व पर लोग भेदभाव भुलाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दें। एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस दीपावली को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से कस्बे में पुलिस के साथ ही पीएससी के जवान भी लगाए गए हैं। उन्होंने पटाखे को जलाने के लिए अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की। नगर पंचायत को दो टैंक पानी भरकर चौबीस घंटे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि किसी अप्रिय या संदिग्ध वस्तु के बिकने पर सौ नंबर या सीयूजी नंबर 9454404241 पर संपर्क कर शोहरतगढ़ थाने पर तत्काल सूचना दें। एसडीएम भवानी सिंह ने कहा कि अति संवेदनशील क्षेत्र जनपद की सूची में टाप पर होने के बावजूद जिस तरीके से क्षेत्रवासियों ने दोनों पर्वों में अब तक शांति का जो परिचय दिया है, वही सौहार्द और प्रेम का परिचय दोनों समुदाय के लोग मिलकर दीवाली, छठ पर्व में भी दें। इस अवसर पर एसओ निर्भय नारायण सिंह, जगदंबिका तिवारी, शिव अग्रवाल, राजकुमार मोदनवाल, दीनदयाल गुप्ता, सतीश मित्तल, अब्दुल्ला कुरैशी आदि मौजूद थे।