{"_id":"71-52792","slug":"Siddhartha-nagar-52792-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गांव के एक ही वार्ड में दो सदस्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गांव के एक ही वार्ड में दो सदस्य
Siddhartha nagar
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। मन्नीजोत क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में ब्लाक के जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण एक ही वार्ड में दो-दो सदस्य नामित कर दिये गये हैं। पहली सदस्य 2010 में हुए पंचायत चुनाव में निर्विरोध जीती थीं। जिसके बाद बाकायदा आरओ ने उन्हें प्रमाणपत्र भी दिया था। मगर ब्लाक के जिम्मेदारों की लापरवाही ने इस वार्ड को रिक्त बता सूची डीपीआरओ को भेज दी गई। जिस पर अक्टूबर 2012 में फिर से चुनाव कराकर उसी गांव की एक अन्य महिला को उसी वार्ड पर निर्विरोध सदस्य घोषित कर दिया गया। एक ही वार्ड में दो सदस्यों को लेकर ग्राम प्रधान भी पंचायत की बैठक और कार्यवाही को लेकर असमंजस में रहते हैं।
भनवापुर ब्लाक के ग्रामपंचायत सेमरा बनकसिया के वार्ड संख्या 5 में एक नही बल्कि दो सदस्य निर्वाचित हैं। यह सदस्यों या ग्रामप्रधान की मनमानी नहीं बल्कि ब्लाक में तैनात जिम्मेदार की गलती है। जिसने इस वार्ड पर पंचायत चुनाव 2010 में निर्विरोध चुनी गई ब्रह्मावती पत्नी जगदीश के होने के बावजूद इस वार्ड को रिक्त वार्ड की सूची में बता दिया। एडीओ पंचायत द्वारा बनाई गई ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों की सूची डीपीआरओ को भेजी गई। जिस पर 3 अक्टूबर 2012 को हुए चुनाव में सेमरा बनकसिया के वार्ड संख्या 5 पर एक महिला शांति पत्नी राजाराम ने दावेदारी पेश की। शांति ने निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। उन्हें भी जीत का प्रमाणपत्र दे दिया गया। एक ही वार्ड में दो सदस्यों के होने से ग्राम पंचायत के साथ ही ब्लाक के अन्य लोग भी दंग हैं। गंाव के प्रधान दयाराम ने बताया कि जब भी गंाव की बैठक होती है तो समझ में नही आता कि दोनों सदस्यों में किसकी बात मानी जाये व किसकी बात पर कार्यवाही आगे बढ़ाई जाए। वहीं पंचायत चुनाव 2010 में इस वार्ड पर सबसे पहले निर्विरोध चुनी गईं ब्रह्मावती ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। ब्रह्मावती ने बताया कि अगर जल्द ही कुछ नहीं हुआ तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगी।
इस बारे में भनवापुर बीडीओ भगवान सिंह ने कहा कि इस बात की जानकारी उन्हें नही है। रिक्त पदों की सूची एडीओ पंचायत ने बनाकर डीपीआरओ को भेजी थी। वहीं डीपीआरओ बीडी पांडेय ने कहा कि मेरे पास जो रिक्त पदों की सूची आई थी। उसी आधार पर उन पदों पर फिर से चुनाव करवाये गये हैं। अगर इस तरह की लापरवाही है तो जिम्मेदार लोगों पर अवश्य कार्रवाई की जायेगी।