{"_id":"45418","slug":"Siddhartha-nagar-45418-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा मुखिया का शिलापट्ट पर्दे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा मुखिया का शिलापट्ट पर्दे में
Siddhartha nagar
Updated Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नाम का शिलापट्ट लगा था, जो अब तक ढका है। विधानसभा चुनाव के समय मूर्तियाें और शिलापट्ट को ढंकने का फरमान चुनाव आयोग का था। अन्य मूर्तियों और शिलापट्ट से कवर हटा दिया गया, लेकिन मुलायम सिंह यादव के नाम का शिलापट्ट अब भी ढंका है। इसे लेकर सपाइयों ने नाराजगी जताई है।
कलेक्ट्रेट परिसर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के नाम का शिलापट्ट लगा है। इसे बीते दिनों चुनाव के दौरान ढक दिया गया था। हालांकि उस समय चुनाव आचार संहिता के चलते ऐसा किया गया था। चुनाव आचार संहिता तो खत्म हो गई, लेकिन शिलापट्ट जस का तस ढका ही रह गया। जबकि इस परिसर में दर्जनों की संख्या में सरकारी कर्मचारी तैनात हैं। सपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश द्विवेदी कहते हैं कि कलेक्ट्रेट में जब यह नजारा देखा गया तो रहा नहीं गया। प्रशासन पूरी तरह बेपरवाह है। यह अधिकारियों के लिए छोटी बात हो सकती है, लेकिन सपाइयों के लिए यह बड़ी बात है। जबकि प्रभारी डीएम आरबी सिंह ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो यह गलत है। ढके शिलापट्ट को सही करा दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित लोगों को निर्देश जारी कर दिया गया है।