{"_id":"44987","slug":"Siddhartha-nagar-44987-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग रहे लाखों के दांव, प्रशासन मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग रहे लाखों के दांव, प्रशासन मौन
Siddhartha nagar
Updated Sun, 22 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकरी। जुआ के अड्डों पर लाखों के वारे-न्यारे हो रहे हैं। दर्जनों स्थानों पर संचालित इन अड्डों पर दूर-दूर से आने वाले जुआड़ियों का जमावड़ा लगता है। लाखों रुपये के दांव हर रोज लग रहे हैं। इन अड्डों के आसपास रहने वाले नागरिकों ने दर्जनों बार उच्चाधिकारियों से इन्हें बंद करने की गुहार लगाई, पर उनकी नहीं सुनी गई। मोहाना बैरियर से लेकर केजी बांध तथा मोहाना से सटे बांध के बगल बगीचे इन जुआड़ियों के अड्डे हैं। आलम यह है कि अब तो छोटे-छोटे बच्चे समूह बनाकर इनकी देखादेखी घरों से पैसे चुराकर दांव लगा रहे हैं। इसको लेकर परिजनों में भी रोष व्याप्त है।
बता दें कि वर्षों से जुए का यह खेल खेला जा रहा है। दर्जनों स्थानों पर संचालित इन अड्डों पर दांव लगाने बढ़नी, मिठवल, बांसी, शोहरतगढ़ आदि स्थानों के बड़े-बड़े जुआरी पहुंचते हैं। लाखों रुपये का खेल नित खेला जा रहा है। इस बाबत मोहाना के एसओ नरेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही जुआ खेलने वाले स्थान चिह्नित किए जाएंगे। एक अभियान चलाकर इन अड्डों को बंद कराया जाएगा।