{"_id":"44986","slug":"Siddhartha-nagar-44986-71","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ बैंकों को मिली 428 गांवों की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ बैंकों को मिली 428 गांवों की जिम्मेदारी
Siddhartha nagar
Updated Sun, 22 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले के जिन गांवों में बैंकिंग सुविधा नहीं पहुंची थी, उनमें से अधिक आबादी वाले को इससे जोड़ दिया गया है। जिले के 428 ऐसे गांवों की सूची बनाकर उसे बैंकों के बीच बांटा गया है। संबंधित बैंकों में इन गांवों के लोगों के धन की निकासी तथा बैंक से जुड़े अन्य कार्य संपादित होंगे।
इसमें उन गांवों को लिया गया है जहां एक हजार से अधिक तथा दो हजार से कम जनसंख्या हो और वहां बैंकिंग सुविधा नहीं है। जिले के ऐसे 428 गांवों को चिह्नित करते हुए उन्हें बैंकों को सौंपा गया। इसके तहत स्टेट बैंक आफ इंडिया के जिम्मे 119 गांव, पूर्वांचल ग्रामीण बैंक को 205 गांव, पंजाब नेशनल बैंक को 40, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया को 42, यूनियन बैंक आफ इंडिया को छह, सिंडीकेट बैंक को छह, इलाहाबाद बैंक को एक, बैंक आफ बड़ौदा को एक, बैंक आफ इंडिया को एक गांव का जिम्मा सौंपा गया है।
इस संबंध में सीडीओ/प्रभारी डीएम आरबी सिंह ने कहा कि जिले के बैंकों को संबंधित गांवों की जिम्मेदारी पूर्व में दी जा चुकी है। जिले के नौ बैंकों के पास 428 ऐसे गांव की जिम्मेदारी है, जिनकी आबादी एक हजार से अधिक तथा दो हजार से कम है।