फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   95 teachers shikshamitra found absent

Siddharthnagar News: अनुपस्थित मिले 95 शिक्षकों-कर्मचारियों का वेतन रोका

Thu, 02 Nov 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
95 teachers shikshamitra found absent
21 से 31 अक्तूबर तक टॉस्क फोर्स के अधिकारियों ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टाॅस्क फोर्स के अधिकारियों की ओर से किए गए परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में छह प्राचार्य, 49 शिक्षक, 33 शिक्षामित्र व छह अनुदेशक व एक चपरासी अनुपस्थित मिले हैं। बीएसए ने सभी का एक दिन का वेतन, मानदेय कटौती के निर्देश दिए हैं।
बीएसए ने सभी बीईओ को संबंधित के मानव संपदा की सर्विस बुक पर भी अंकन करने का आदेश दिया है। 21 से 31 अक्तूबर के बीच में टाॅस्क फोर्स के अधिकारियों ने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित लोगों पर कार्रवाई की गई है। इसमें 14 ब्लॉकों से 95 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


ब्लॉक वार वेतन काटे गए कर्मचारियों की संख्या
ब्लॉक संख्या
बांसी चार
बढ़नी चार
भनवापुर तीन
बर्डपुर चार
डुमरियागंज पांच
इटवा सात
जोगिया आठ
खेसरहा आठ
खुनियांव आठ
लोटन एक
मिठवल 16
नौगढ़ 11
शोहरतगढ़ नौ
उसका बाजार सात

अनुपस्थित प्राचार्य, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व अन्य का एक दिन का वेतन, मानेदय काटते हुए मानव संपदा की सर्विस बुक पर अंकन करने के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देवेंद्र कुमार पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed