फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   935 beneficiaries get first dose

935 लाभार्थियों को लगी पहली डोज

Mon, 22 Feb 2021 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
935 beneficiaries get first dose
पीएचसी नौगढ़ में एसएसबी के जवान को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
935 लाभार्थियों को लगी पहली डोज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोरोना टीकाकरण अभियान में सोमवार को आयोजित मॉपअप में जिले भर में 50 फीसदी लाभार्थियों ने टीके की पहली डोज लगवाई। 11 केंद्रों पर आयोजित टीकाकरण में 1873 लाभार्थियों के सापेक्ष 935 कोरोना योद्धाओं को टीके की पहली डोज लगाई गई। टीकाकरण के दौरान एलाट वेनीफिशरी के चलते कई लाभार्थियों ने दूसरे केंद्रों पर टीकाकरण कराया। इसके चलते कई केंद्रों पर गिनती के ही टीकाकरण हो सके।

कोरोना से लड़ी जा रही जंग में प्रथम और द्वितीय चरण में छूटे 1873 पुलिस, पंचायती राज और नगर पंचायत के सफाईकर्मियों को कोविड टीके की पहली डोज देने के लिए सोमवार को बुलाया गया था। मॉपअप राउंड के तहत 11 केंद्रों पर छूटे लोगों के लिए 15 सेशन आयोजित किए गए। सुबह से शाम तक चले टीकाकरण में 935 लोगों ने ही टीका लगवाया। कोविन पोर्टल में एलाट वेनीफिशरी के तहत कई केंद्रों के लाभार्थियों ने दूसरे केंद्रों पर टीके की पहली डोज लगवाई। इसके चलते कई केंद्र प्रभावित हो गए। ड्यूटी पर मुस्तैद कर्मी दिनभर लाभार्थियों के आने का इंतजार किया, बावजूद समय खत्म होने के बाद चले गए। सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों के लिए सोमवार को मॉपअप राउंड चलाया गया था। दिनभर के टीकाकरण में 935 लाभार्थियों ने टीके की पहली डोल लगवाई है।
विज्ञापन

हर घंटे टीकाकरण की स्थिति
समय टीकाकरण संख्या
11 बजे तक 103
12 बजे तक 279
01 बजे तक 446
02 बजे तक 650
03 बजे तक 729
04 बजे तक 810
05 बजे तक 935
केंद्रवार टीकाकरण
केंद्र कुल टीका पुरूष महिला
मिठवल 125 33 3
खेसरहा 106 88 8
खुनियांव 50 22 6
इटवा 100 97 3
शोहरतगढ 120 65 3
डुमरियागंज 90 44 15
जोगिया 71 14 2
बर्डपुर 56 65 6
जिला अस्पताल 350 9 1
पुलिस लाइन 525 389 6
नौगढ़ पीएचसी 280 63 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed