{"_id":"5b81931d42c7924675342e0b","slug":"91535218461-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी जवानों को बच्चियों ने बांधा रक्षासूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी जवानों को बच्चियों ने बांधा रक्षासूत्र
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बर्डपुर के विज्डम स्कूल में रक्षासूत्र बांधतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। रक्षा बंधन त्योहार के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक तरफ जहां एकल विद्यालय की बच्चियों ने एसएसबी जवानों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर देश के साथ ही उनकी भी रक्षा करने की अपेक्षा की, वहीं अन्य कार्यक्रमों में त्योहार की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
जिला मुख्यालय से सटे सेमरनार गांव स्थित एसएसबी कैंप पर शनिवार को एकल विद्यालय की बच्चियां पहुंची। जहां उन्होंने जवानों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधा। इस मौके पर एकल विद्यालय के अंचल अध्यक्ष शंभूनाथ गुप्ता, सचिव जगदीश प्रसाद कसौधन, अंचल अभियान प्रमुख उदय नारायण ने त्योहार पर विस्तृत जानकारी दी। बच्चियों में वंदना त्रिपाठी, विंदेश्वरी, सरस्वती, शंकुतला, प्रियंका, संगीता, शक्ति भामा, निर्मला आदि शामिल रही। केंद्रीय प्रतिनिधि चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. अरुण कुमार प्रजापति, शिव प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, सुनील सागर, रामदास और नरेश साहनी आदि की उपस्थिति रही। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि प्राचीन भारत में रक्षा बंधन का महात्म्य भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए दायित्व बोध कराना था। कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस गौरवशाली व भावनापूर्ण प्रधान पर्व को व्यक्तिगत स्तर के स्थान पर सामाजिक स्तर पर मनाने की परंपरा डाली रक्षा और विजय की कामना ही उद्देश्य है। इस मौके पर विभाग प्रचारक सुरजीत, जिला प्रचारक नीरज, नगर संघचालक अखिलेश नारायण श्रीवास्तव, जिला प्रचार प्रमुख मदन सिंह, रामदास पांडेय समेत राजेश सिंह, गोविंद सिंह, कृष्ण देव पांडेय, वशिष्ट धर द्विवेदी, राजेश शर्मा, महादेव प्रसाद, ब्रज किशोर त्रिपाठी, अंजू चौहान आदि की उपस्थिति रही। वहीं सनई के पीएनएस मेमोरियल स्कूल में भी छात्राओं ने छात्रों को रक्षा बंधन बांधा। वही बर्डपुर के विजडम स्कूल में रक्षा बंधन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
बर्डपुर व एसएसबी कैंप भीमापार में आयोजित हुआ रक्षा बंधन कार्यक्रम
बर्डपुर। कस्बा स्थित विजड़म पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी गई। साथ ही अपने हाथों से मिठाइयां खिलाई। छात्राओं के द्वारा सभी छात्रों को राखी बांधने पर सभी छात्रों व शिक्षक उत्साहित एवं साथ ही भावुक भी नजर आए। छात्राओं में रिया पांडेय, आस्था, मानसी, निहारिका, हैप्पी, अमृता, आशुतोष, अभिनेष, प्रिंस, महिमा आदि के अलावा प्रबंधक घनश्याम जायसवाल, विभागाध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल, प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता, संदीप कसौधन, राधेश्याम, राकेश, दिलीप, पूजा कन्नौजिया, पूजा अग्रहरि, मोनिकाए सना बानो, वर्षा आदि की मौजूद रही। इसी क्रम में एसएसबी कैंप भीमापार में पहुंचकर किसान इंटर कॉलेज उसका सेंट्रल एकेडमी सहित अन्य विद्यालयों की छात्राओं ने एसएसबी जवानों को राखी बांधी और उनकी लंबी आयु की कामना की। इस दौरान कमांडेंट जनार्दन प्रसाद, अमित सिंह और रवि खन्ना आदि मौजूद थे।