फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   88 chinese send china from nepal

88 चीनी नागरिकों को नेपाल से भेजा गया चीन

Wed, 08 Jan 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
88 chinese send china from nepal
88 चीनी नागरिकों को नेपाल से भेजा गया चीन
विज्ञापन

67 लोगों के पास से ही मिले पासपोर्ट, अपने खर्च से ही नेपाल सरकार ने भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर (कपिलवस्तु)। नेपाल के काठमांडू में अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किए गए 122 चीनी नागरिकों को नेपाल से चीन भेजने की शुरुआत बुधवार से हो चुकी है। 88 चीनी नागरिकों को नेपाल सरकार ने अपने खर्च से बुधवार को चीन भेज दिया है। अन्य बचे चीनी नागरिक बृहस्पतिवार को चीन भेजे जाएंगे। इनमें से 67 चीनी नागरिकों के पास पासपोर्ट नहीं था। बताया जाता है कि नेपाल सरकार की यह अब तक की चीन के नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है।

जानकारी के अनुसार काठमांडू के तारकेश्वर नगर पालिका एक मैनमैजू, बांसबारी, बूढ़ा, नीलकंठ से 122 चीनी नागरिकों केे गिरफ्तार किया था। इन पर आरोप था कि ये लोग साइबर साल क्राइम करते हैं। जांच-पड़ताल में इनके पास से 747 मोबाइल, 331 लैपटॉप, 18 सीपीयू, 19 मॉनीटर, 22 पेन ड्राइव, 327 सिमकार्ड एवं 67 पासपोर्ट मिले थे। विभाग सूचना अधिकारी रामचन्द्र तिवारी के अनुसार नेपाल स्थित चीनी दूतावास के परामर्श के बाद इन्हें चीन भेजने की तैयारी की जा रही थी। बताया कि जांच-पड़ताल में 67 लोगों के पास ही केवल पासपोर्ट मिले थे। जिनके पास पासपोर्ट नहीं थे। उनके अलग से कागजात बनाने के लिए चीनी दूतावास से संपर्क किया गया था। बताया कि इनके खिलाफ अभद्र व्यवहार व साइबर क्राइम का केस दर्ज कर रविवार को रविवार को जिला प्रशासन कार्यालय काठमांडू में पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान प्रति व्यक्ति एक हजार अर्थदंड लगाते हुए हिरासत से मुक्त कर दिया था। बताया कि वीजा समाप्त होने पर विदेशी नागरिकों को देश निकालने का खर्च सरकार ही उठाती है। ऐसे में 122 चीनी नागरिकों का खर्च भी सरकार उठा रही है। बताया कि इनमें 88 चीनी नागरिकों को बुधवार को नेपाल से चीन भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed