फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   84 people found covid positive

कोरोना : जिले में 84 लोग संक्रमित मिले

Fri, 21 Jan 2022 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
84 people found covid positive
कोरोना : जिले में 84 लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन

संक्रमण की पुष्टि के बाद किए गए होम आइसोलेट, संपर्क में आने वाले लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 84 संक्रमित पाए गए। संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में 22 कोरोना संक्रमित मिले। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र 10 संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में 21 संक्रमित पाए गए। बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र में पांच संक्रमित मिले। बांसी ब्लॉक क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में एक संक्रमित मिला। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में तीन संक्रमित मिले। इटवा क्षेत्र में छह संक्रमित मिले। जोगिया क्षेत्र में पांच संक्रमित मिले। खेसरहा क्षेत्र में चार संक्रमित मिले। खुनियांव क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। मिठवल क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। लोटन क्षेत्र में एक संक्रमित पाया गया। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम आइसोलेट कर दिया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि 84 संक्रमित मिले थे, उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed