फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   836 students left the exam at 15 examination centers of Madarsa Board

Siddharthnagar News: मदरसा बोर्ड के 15 परीक्षा केंद्रों पर 836 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 24 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
836 students left the exam at 15 examination centers of Madarsa Board
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित सेकेंड्री, सीनियर सेकेंड्री, कामिल और फाजिल परीक्षा के तहत जिले के 15 केंद्रों पर हो रही परीक्षा के तहत मंगलवार को 836 ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें प्रथम पाली में 627 और द्वितीय पाली में 209 ने परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी परीक्षा में सख्ती के कारण 836 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज बांसी में 126, आइशा गर्ल्स कॉलेज नरकटहा में 29, विश्वेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा कृषक इंटर कॉलेज झहरांव में 68, चांद गर्ल्स इंटर कॉलेज चांदगंज टेऊवां ग्रांट में 48, कुल्लियातुत तैयबात निस्वा कॉलेज डुमरियागंज में 26, जिया निस्वा स्कूल कुशहटा में 23, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज बढ़नी डुमरियागंज में 58, सेंट थामस हायर सेकेंड्री स्कूल हल्लौर में 68, सर्वोदय इंटर कॉलेज डोकम अमया में 48, डॉ. जाकिर हुसेन पब्लिक स्कूल औरहवा में 70, खदीजतुल कंबरा गर्ल्स कॉलेज मधवापुर में 21, खदीजतुल कुबरा निस्वा कॉलेज नौगढ़ में 57, मदरसा दारूल हुदा यूसुफपुर में 100, मदरसा अल जामियातुल इस्लामिया तिलकहना में 67, मदरसा कुल्लिया बहरून्निशा निस्वा कॉलेज बुद्धनगर में सात परीक्षार्थी शामिल थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय ने परीक्षा केंद्र चांद गर्ल्स कॉलेज टेउवा ग्रांट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीसी कैमरे की व्यवस्था, सीटिंग प्लान, कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed