फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   एसपी ने पुलिस कर्मियों को दी चुनाव से जुड़ी जानकारी

एसपी ने पुलिस कर्मियों को दी चुनाव से जुड़ी जानकारी

Sat, 13 Apr 2019 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस कर्मियों को दी चुनाव से जुड़ी जानकारी
फोटो-53
विज्ञापन

एसपी ने चुनाव ड्यूटी की जानकारी दी
दूसरे चरण के चुनाव के लिए गैर जनपद गए 53 पुलिसकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस में शनिवार को एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने पुलिस कर्मियों को चुनाव ड्यूटी के बारे में जानकारी दी। उन्हें चुनाव ड्यूटी निष्ठा के साथ करने को निर्देशित किया। इस बीच उन्होंने सात बाइक को पुलिसकर्मियों को सौंपा।

एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह ने कहा कि चुनाव की ड्यूटी बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इसमें जरा सी भी लापरवाही भारी हो सकती है। इसलिए जहां ड्यूटी लगे वहां, पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी करें। आयोग के निर्देशों का पालन करें। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने के बाद तत्काल आला अधिकारियों को सूचना दें। साथ ही ड्यूटी के दौरान असलहे पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान एसपी ने 53 पुलिसकर्मियों को जालौन जिले के लिए रवाना किया। इसी क्रम में छह कोबरा बाइक और एक अग्निशमन बाइक को रवाना किया। इसमें एक बाइक थाना त्रिलोकपुर को एक, चिल्हिया को एक, सदर थाने को एक, बिस्कोहर चौकी को एक, हरिवंशपुर पुलिस चौकी को एक, शुदोद्धन पुलिस चौकी एक और अत्याधुनिक अग्निशमन बाइक अग्निशमन कार्यालय नौगढ़ को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed