फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   देश को तबाह करने वालों को हटाएगी जनता

देश को तबाह करने वालों को हटाएगी जनता

Thu, 04 Apr 2019 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
देश को तबाह करने वालों को हटाएगी जनता
देश को तबाह करने वालों को हटाएगी जनता
विज्ञापन

फोटो- 55, 56
खेसरहा ब्लॉक के बेलौहा बाजार में आयोजित हुई सपा, बसपा गठबंधन की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
खेसरहा। क्षेत्र के बेलौहा बाजार में गुरुवार को सपा-बसपा गठबंधन की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। साथ ही नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा के लोगों ने जनता को झूठा वादा देकर प्रदेश व केंद्र की सत्ता हासिल कर लिया। अब जनता का शोषण कर रही है। अगर यह लोग दोबारा सत्ता में आए तो आने वाले दिनों में लोगों को त्रस्त होना पड़ेगा। इसलिए गठबंधन को जीत दिलाएं, जिससे गांव, गरीब और किसान का भला हो सके। लोकसभा प्रभारी आफताब आलम ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या अति गंभीर है। भाजपा सरकार ने देश के युवाओं के लिए कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया, जिससे नौजवानों की बेरोजगारी समाप्त हो। जबकि बसपा शासन में सफाईकर्मी की भर्ती तथा सपा के शासनकाल में पुलिसकर्मियों और पंचायत अधिकारियों की भर्ती की गई। सभा को पूर्व राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक लालजी यादव, विजय पासवान, भगवान दास, जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र गौतम, सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, शेखर आजाद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमालुद्दीन चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष इद्रीश पटवारी, जमील सिद्दीकी, रामनयन यादव और अबरार हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed