फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जिले में अफसरों-कर्मियों के 6815 पद खाली

जिले में अफसरों-कर्मियों के 6815 पद खाली

Sun, 19 Aug 2018 11:07 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 19 Aug 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
जिले में अफसरों-कर्मियों के 6815 पद खाली
Jobs
सिद्धार्थनगर। देश के 115 और सूबे के आठ अति पिछड़े जिलों में शामिल सिद्धार्थनगर में अफसरों-कर्मियों के 6815 पद रिक्त हैं। इससे जिले के विकास कार्य भी रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे हैं। डीएम ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर खाली पदों की जानकारी दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही रिक्त पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


अति पिछड़े जिलों की घोषणा होने के बाद से ही समय-समय पर भारत सरकार की अलग-अलग टीमें जिले में पहुंचकर सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन को लेकर प्रयासरत हैं। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह है कि विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों का टोटा रहेगा तो विकास तीव्र गति से कैसे होगा। समूह क और ख में प्रथम व द्वितीय स्तर के अधिकारी शामिल हैं। समूह ग में लिपिकीय वर्ग के कर्मी आते हैं। समूह घ में चतुर्थ श्रेणी कर्मी आते हैं।
विज्ञापन


शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग में सर्वाधिक पद खाली
जिले में विभागवार भेजे गए रिक्त पदों की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा पद शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में खाली हैं। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अधिकारियों, चिकित्सकों के 350 पद रिक्त हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के 3200 पदों पर तैनाती का इंतजार हो रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में 1040 पद खाली हैं, जिनमें चतुर्थ श्रेणी के 168 पद शामिल हैं। इसी प्रकार पंचायतीराज विभाग में 495, विद्युत वितरण निगम में 115, राजस्व विभाग में 255, पशुुपालन में 73, सरयू नहर खंड में 70, नलकूप खंड में 148, ड्रेनेज खंड में 86, कृषि विभाग में 205, भारत संचार निगम लिमिटेड में 111, ग्राम्य विकास विभाग में 169 पद खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



समूह का नाम स्वीकृत पद रिक्त पद
क                      55             20
ख                     496            211
ग                   16002         5518
घ                    4300       1066



जनपद में विभागवार अधिकारियों, कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए मुख्य सचिव को संपूर्ण विवरण के साथ सूची भेज दी गई है। जल्द ही तैनाती के लिए ठोस पहल की उम्मीद है।
- कुणाल सिल्कू, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed