{"_id":"594956c74f1c1b25178b45a6","slug":"81497978567-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारी
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को पूरा जिला योग करेगा। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में होने वाले जिला स्तरीय आयोजन में सांसद, विधायक के अलावा प्रभारी मंत्री चेतन चौहान शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोग एक साथ योग, आसन, प्राणायाम करेंगे। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को पूरे दिन तैयारी होती रही। युद्ध स्तर पर अफसर तैयारियों को अंतिम रूप देने में पसीना बहाते रहे।
योग दिवस को सफल बनाने के लिए एक माह से तैयारियां चल रही थी। उद्यान पार्क परिसर में सुबह व शाम में योगाभ्यास कराया जा रहा था। योग में निपुण हो चुके लोग बुधवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम में आसन, प्राणायाम करेंगे। सहायक नोडल अधिकारी डीआईओएस सोमारु प्रधान ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरा इंतजाम कर लिया गया है। सभागार में आयोजन होने के चलते बारिश भी बाधा नहीं बनेगी। आठ सौ से अधिक बच्चे इसमें शिरकत करेंगे। एसएसबी 43वीं वाहिनी की ओर से भीमापार स्थित बटालियन हेडक्वार्टर में योग दिवस पर सुबह साढ़े 6 से साढ़े 7 बजे तक योग होगा। विकलांग कल्याण सेवा संस्थान की ओर से संचालित बालगृह बालक व ममता सामर्थ्य गृह मधुबेनिया चौराहा के बच्चों को डॉ.राकेश त्रिपाठी योग कराएंगे।
बर्डपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास के क्रम में मंगलवार को बीआरसी प्रांगण में लोगों ने योग किया। साथ ही तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। पूर्वाभ्यास योग में शिथिलीकरण, स्कंध संचालन, योगासन के क्रम में ताड़ासन, वृक्षासन, हस्तासन, अद्र्धचक्रासन, त्रिकोण आसन, भद्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, सेतुबंध आसन, पवनमुक्तासन, भुजंगासन, कपाल भारती, प्राणायाम और ध्यान मुद्राएं कराई गई। योग कार्यक्रम का संचालन ग्रुप लीडर ब्लॉक स्काउट मास्टर अंशुमान सिंह ने किया। प्रशिक्षक जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार ने विभिन्न आसनों को समझाते हुए योग कराया। योगाभ्यास करने वालो में नितेश पांडेय, संकुल प्रभारी सालिक राम चौधरी, विकास वर्मा, अरविंद कुमार, दीपक, आकाश, राजकुमार, दीपू, राजेश, लवकुश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उसका बाजार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को नगर में प्रशासन की तरफ से ब्लॉक परिसर में योग शिविर लगेगा। कार्यक्रम के संयोजक बीडीओ विजय कुमार पाण्डेय व सह संयोजक बीईओ व्यास देव के द्वारा संयुक्त रूप से तैयारियों पर मंथन किया गया। बीडीओ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने मातहतों को निर्देश जारी किया। सुबह 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित शिविर में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा ब्लॉक कर्मी व शिक्षक शामिल होंगे।