{"_id":"6a19f3d381330fe7f6031e58","slug":"80-poles-were-broken-in-the-storm-and-rain-electricity-remained-off-till-evening-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158995-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आंधी-बारिश में टूटे 80 पोल, शाम तक गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आंधी-बारिश में टूटे 80 पोल, शाम तक गुल रही बिजली
Sat, 30 May 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 30 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मौसम के उठा पटक के बीच बृहस्पतिवार को आई आंधी ने बिजली व्यवस्था को एक बार फिर बेपटरी कर दी है। आंधी की जद में आकर करीब 80 बिजली के पोल टूटकर गिर गए और दो ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।
बिजलीकर्मियों के काफी प्रयास के बाद देर शाम सभी स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे लोगों को दिनभर उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। वहीं, बिजली से संचालित होने वाले उपकरण भी अनुपयोगी हो गए थे। आंधी का असर दो डिविजन डुमरियागंज और सिद्धार्थनगर में रहा।
पिछले एक माह से मौसम का उठा पटक जारी है। नौतपा के बीच गर्मी से लोग बेहाल हो रहे थे। इसी बीच मौसम विभाग ने 28 मई से मौसम में बदलाव के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था। रात एक बजे चेतावनी के अनुसार करीब 60- 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी शुरू हुई और कुछ ही क्षणों में बिजली चमकने के साथ बारिश होने लगी। इसी बीच आंधी से बाग में जहां आम की फसल पर बुरा असर पड़ा। वहीं, पेड़ की डाल और अन्य कारणों से बिजली के पोल और तार टूट कर गिर गए, जिससे आपूर्ति लड़खड़ा गई।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार डुमरियागंज और नौगढ़ डिविजटन में बिजली व्यवस्था एक बार फिर बेपटरी हो गई। दोनों डिविजन में करीब 80 बिजली के पोल और तार टूट कर जमीन पर आए गए और रात से बिजली की गुल हो गई। वहीं, दो ट्रांसफाॅर्मर भी खराब हो गए। इससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई। सुबह होते ही अलग-अलग फीडर से बिजली कर्मियों को लगाया गया।
बिजली व्यवस्था बहाल करने में शाम हो गई। ऐसे में 50 से अधिक गांव के लोगों को करीब 14 घंटे बिना बिजली के लिए परेशान होना पड़ा। सुबह उठे तो बिजली ठप होने के कारण पानी वाले मोटर ही नहीं चले, इसलिए हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। वहीं, मोबाइल और बिजली से संचालित होने वाले अन्य उपकरण भी जवाब दे गए। जैसे-जैसे बिजली बहाल हुई, लोगों ने राहत की सांस ली।
इस संबंध में एसई विद्युत निगम अजय कुमार ने बताया कि बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई थी लेकिन सुबह से ही कर्मी लग गए और समय रहते बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। कहीं किसी प्रकार की अब परेशानी नहीं है। आंधी और बारिश को देखते हुए बिजली कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है, जिससे तत्काल समस्या का निदान हो। ।