{"_id":"614b6fda8ebc3e5748415a7d","slug":"8-doctors-found-absent-in-inspection-siddharthnagar-news-gkp4102152182","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्स-रे कक्ष बंद मिला, आठ डॉक्टर थे बिना सूचना गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्स-रे कक्ष बंद मिला, आठ डॉक्टर थे बिना सूचना गायब
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी। विज्ञप्ति
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्स-रे कक्ष बंद मिला, आठ डॉक्टर थे बिना सूचना गायब
स्वास्थ्य मंत्री के विधान सभा क्षेत्र सीएचसी मिठवल में दिखीं खामियां
सीएमओ के निरीक्षण में चिकित्सक समेत 26 लोग अनुपस्थित मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलौली/सिद्धार्थनगर। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बुधवार सुबह 8:05 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल का निरीक्षण किया। इस मौके पार 10 में आठ डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद सीएमओ दो दिन से ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। स्वास्थ्य महकमा में निरीक्षण की हलचल के बावजूद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी समेत 26 अनुपस्थित पाए गए।
स्वास्थ्य मंत्री के विधान सभा क्षेत्र में सीएमओ ने लगातार दूसरे दिन निरीक्षण किया, जबकि दो दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण में संयुक्त जिला चिकित्सालय में 66 डॉक्टर अनुपस्थित गए थे। सीएमओ ने मंगलवार को सीएचसी खेसरहा के बाद बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल का औचक निरीक्षण किया तो हैरान करने वाली स्थिति सामने आई। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी बुधवार को सुबह 8:05 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका के साथ ही मौके पर 26 चिकित्सक, कर्मचारी नहीं मिले। इनमें डॉ. एके तिवारी, डॉ. रेनू, डॉ. साधना, डॉ. केबी सिंह, डॉ. आविदा खातून, रीमा चौरसिया, रेनू सैनी, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, सुप्रिया, माधुरी यादव, सुधीर त्रिपाठी, शीला कुमारी, अंजली, गीता भारती, अश्वनी कुमार, राम अवध उपाध्याय, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, अनूप कुमार, ज्योति सिंह, लक्ष्मी नारायन यादव, देवेंद्र नारायन यादव, अरविंद कुमार आदि नहीं पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान डॉ. वीके सिंह और फार्मासिस्ट अश्वनी कुमार द्विवेदी और अरविंद मिश्रा पहुंच गए थे। निरीक्षण के समय एक्स-रे कक्ष बंद मिला। शौचालय का दरवाजा टूटा पाया गया। मिनी पीआईसीयू समेत जगह-जगह गंदगी मिली। एम. वेंटीलेटर में करंट उतर रहा था। सीएमओ ने गैरहाजिरी समेत खामियों पर संबंधित को फटकार लगाई।
टीकाकरण सत्र का निरीक्षण
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने सेंट जेवियर्स स्कूल भीमापार में टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ की। इसके बाद नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पुरानी नौगढ़ भी पहुंचे, जहां सब कुछ ठीक ठाक मिला।