फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   75000 missing from account without any information

Siddharthnagar News: बिना जानकारी के खाते से साढ़े सात हजार गायब

Mon, 21 Jul 2025 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
75000 missing from account without any information
औराताल। पथरा थाना क्षेत्र के मरवटिया निवासी अनिल कुमार चौबे के खाते से साइबर ठगों ने सात हजार पांच सौ रुपये निकाल लिए। जब अनिल कुमार चौबे के मोबाइल पर मैसेज आया तब उन्हें पैसा निकलने की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि न तो मैंने कहीं अंगूठा लगाया न कोई ओटीपी मेरे मोबाइल पर आया। मैंने किसी को अपना आधार कार्ड भी नहीं दिया, फिर भी साइबर ठगों ने रुपए निकाल लिए। उन्होंने कभी भी सहज जन सेवा केंद्र से पैसा नहीं निकाला है, जिससे यह कहा जाए कि ओटीपी शेयर हुआ हो। पैसा निकले जाने की सूचना पाते ही अनिल कुमार ने इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल ने बताया कि ऑनलाइन ठगी हुई है। साइबर ठगो ने उनके खाते से सात हजार रुपये निकाले हैं, लेकिन शीघ्र ही रुपये वापस दिलाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed