{"_id":"5ce18b14bdec2207903d5b2b","slug":"71558285076-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की हुई परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
139 शिक्षकों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा
फोटो- 52
बर्डपुर के सिद्धार्थ महाविद्यालय में आयोजित हुआ इम्तिहान
अमर उजाला ब्यूरो
बर्डपुर। सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर में रविवार को अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में चयनित होने वाले शिक्षकों की परीक्षा हुई। इसमें आवेदन करने वाले शिक्षकों ने परीक्षा दी। 215 चयनित अध्यापकों में 139 परीक्षा में शामिल हुए।
प्रदेश में कान्वेंट स्कूलों के तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से चयनित किया गया है। इसके तहत प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों की नियुक्ति परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से की जानी है। जिले के अंग्रेजी माध्यम में चयनित हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकइजोत, बर्डपुर, झंगटी व पिपरसन, लोटन के महदेइया, महथवाल, परसौना, नौगढ़ के रेहरा, खलीलपुर, गनेरा, बरगदवा, खुनियांव के धोबहा मुस्तहकम, जोगिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोगिया, इटवा के पचपेड़वा, सेमरा, बांसी के गोनहाताल, चेतिया, शोहरतगढ़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शोहरतगढ़, मिठवल के थुम्हवा भईया, समोगरा, खेसरहा के विशुनपुर मुस्तहकम, उसका के सुगही, सोहांस, डुमरियागंज के तुरकौलिया तिवारी, कैथवलिया, अमौना तिवारी, खोरिया रघुवीर, कुड़ी, बढ़नी में बम्पापुर, गोल्हौरा, भनवापुर में कोहरौड़ा, सिंगरजोत, मरवाटिया बाजार, त्रिलोकपुर इसके साथ ही वर्ष 2017-18 में चयनित अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में स्थित 23 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को इसकी इकाई माना गया है। इसी क्रम में रविवार को भी जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती को लेकर लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू हुआ। इसमें 215 चयनित अध्यापकों में से 139 ने परीक्षा दी। लिखित परीक्षा के साथ ही प्रतियोगी अध्यापकों का साक्षात्कार भी हुआ। इस दौरान डायट प्रवक्ता मनीष यादव, राजकीय कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्या विभा चतुर्वेदी, बीईओ शोहरतगढ़ रीता गुप्ता, बीईओ लोटन गोपाल मिश्र, वरिष्ठ सह समन्यवक शैलेन्द्र कुमार मिश्र, समन्यवक राजेश सिंह, अंशुमान सिंह, सहित महाविद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र बहादुर पाल, डॉ. रविप्रकाश श्रीवास्तव और अरुण त्रिपाठी आदि मौजूद थे।