फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cm gave tribute to madav babu

सीएम ने माधव बाबू को दी सच्ची श्रद्धांजलि

Wed, 26 Dec 2018 10:43 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 26 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
cm gave tribute to madav babu
सांसद जगदंबिका पाल और जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता की। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम जनपद के निवासी व जनसंघ के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम करके मुख्यमंत्री ने सच्ची श्रद्धांजलि दी है। इस निर्णय की सर्वत्र सराहना हो रही है। गैर भाजपा सरकारों में खासकर सपा सरकार में विकास कार्य सिर्फ सैफई, इटावा तक ही सिमट कर रह गया था, पर योगी सरकार में गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर समेत समग्र प्रदेश का विकास अबाध गति से जारी है।
विज्ञापन


यह बात डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने कही। वह बुधवार को मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश में सरकार बनने के बाद गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर समेत सभी जनपदों में विकास के मामले में तेजी आई है। इससे पहले की सरकारों में विशेष जनपदों में ही विकास के प्रति ध्यान दिया जाता था। सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज का नाम माधव प्रसाद त्रिपाठी करने के निर्णय से निश्चय ही सीएम की घोषणा का सर्वत्र सराहना हो रही है।
विज्ञापन


सांसद ने सीएम के प्रति आभार जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा-बसपा सरकारों में विशेष वर्ग, खास क्षेत्रों को वरीयता मिलती रही है। केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सबका साथ-सबका विकास नारे को अमली जामा पहनाने में नित्य सफलता मिल रही है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा ने भी सीएम के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed