फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   लोक अदालत में 13099 मुकदमों का निस्तारण

लोक अदालत में 13099 मुकदमों का निस्तारण

Sat, 08 Sep 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
लोक अदालत में 13099 मुकदमों का निस्तारण
लोक अदालत के कार्यकम में उपस्थित जिला जज, डीएम व एएसपी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत में 13 हजार 99 मुकदमों का निस्तारण हुआ। मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 24 वादों में पीड़ित पक्ष को 10102378 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलवाए गए। आठ लाख एक हजार 908 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किए गए। बैंकों से लिए गए ऋण द्वारा 17860862 रुपये का टोकन मनी जमा हुआ।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज गौरी शंकर गुप्ता की अगुवाई में किया गया। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कूू, अपर पुलिस अधीक्षक मुन्ना लाल समेत समस्त न्यायायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश गौरी शंकर गुप्ता ने सिविल प्रकीर्ण वाद के 6 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 3, वापसीजर प्रमाणपत्र के 14 वाद का निस्तारित करते हुए 4 लाख 45 हजार रुपया क्षतिपूर्ति के रूप में दिलवाया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्याम नारायण त्रिपाठी ने 6 मामलों का निस्तारण किया। अपर जिला सत्र एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ने मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 1, बिजली बिल के 2, सिविल मिसलेनियस के 1 का निस्तारण करते हुए 4 लाख 65 हजार रुपये, प्रथम विशेष अपर जनपद न्यायाधीश राम चंद्र यादव ने मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 2, सिविल मिसलेनियस के 1 वाद का निस्तारण करते हुए 6 लाख 15 हजार रुपये, अपर जनपद न्यायाधीश, एफटीसी कक्ष संख्या 1 रोहित रघुवंशी ने मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 3, सिविल मिसलेनियस के 1 वाद का निस्तारण करते हुए 15 लाख 65 हजार रुपये क्षतिपूर्ति दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जनपद न्यायाधीश, एफटीसी कक्ष संख्या 2 निर्भय नारायण राय ने मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 1, फौजदारी के 1, सिविल मिसलेनियस के 1 वाद का निस्तारण करते हुए 60 हजार रुपये, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय चौधरी ने फौजदारी के 1007 वाद निस्तारित करते हुए 105230 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले। सिविल जज सिनियर डिवीजन महेंद्र कुमार ने 6 उत्तराधिकार वाद, 169 फौजदारी का निस्तारण करते हुए 8 हजार 220 रुपये अर्थदंड, सिविल जज जूडि. वाह्य न्यायालय बांसी देवेन्द्र कुमार ने फौजदारी के 226 वाद निस्तारित करते हुए 7 हजार 520 रुपये अर्थदंड वसूले। तहसीलों द्वारा 5745, थानों द्वारा 5621 वादों का निस्तारण किया गया। एआरटीओ द्वारा 9 वादों का निस्तारण किया गया। वहीं, पूर्वांचल बैंक द्वारा 67, बैंक आफ इंडिया ने 2, भारतीय स्टेट बैंक ने 113, पंजाब नेशनल बैंक ने 12, यूनियन बैैक ने 41, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स ने 2, इलाहाबाद बैंक ने 11, भारतीय दूर संचार निगम लिमिटेड ने 19 वादों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में चल रहे दो मुकदमों का निस्तारण करतेे हुए सुलह के आधार पर दो परिवारों को एक साथ रहने को राजी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed