फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   निजी अस्पतालों पर छापा, नहीं मिले कागजात

निजी अस्पतालों पर छापा, नहीं मिले कागजात

Mon, 06 Aug 2018 12:06 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 06 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पतालों पर छापा, नहीं मिले कागजात
खेसरहा के एक अस्पताल में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी के कड़े निर्देश पर स्वास्थ्य महकमा ने प्राइवेट अस्पतालों पर शिकंजा कसने की कवायद तेज कर दी है। आधा दर्जन नर्सिंग होमों के निरीक्षण में एकाध को छोड़ सभी के अभिलेख मौके पर नहीं मिले। मौजूद कर्मियों को चेतावनी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तलब किया गया है। निरीक्षण की भनक लगते ही आसपास के कई अस्पतालों के संचालक मौके से गायब रहे।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा ने रविवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतिरक्षण डॉ. सौरभ चतुर्वेदी की अगुवाई में एक टीम को बांसी व खेसरहा में संचालित प्राइवेट अस्पतालों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए। बेलौहा बाजार में नवजीवन हास्पिटल के निरीक्षण में रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नहीं मिला। संचालक को नवीनीकरण कराने के लिए सख्त हिदायत दी गई। खान क्लीनिक बेलौहा के निरीक्षण में मौजूद कर्मियों ने रजिस्ट्रेशन के कागजात नहीं दिखा पाए। संचालक को सीएमओ कार्यालय में तलब करते हुए अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एमवाई मेमोरियल के निरीक्षण में भी कोई कागजात मौके पर नहीं मिले। यहां सिर्फ मेडिकल स्टोर का लाइसेंस के अभिलेख मिले। मौजूद कर्मचारियों को संचालक से सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचने के लिए संदेश देने का निर्देश दिया। मो. युसुफ मेमोरियल हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर के अधीक्षक डॉ. निहालुद्दीन व सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक राजेश श्रीवास्तव भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed