फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बाढ़ में आई रेत ‘बंजर’ हुए खेत

बाढ़ में आई रेत ‘बंजर’ हुए खेत

Wed, 06 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ में आई रेत ‘बंजर’ हुए खेत
बांसी (सिद्धार्थनगर)। बाढ़ का पानी उतरने के बाद तबाही के निशां सामने आने लगे हैं। पहले बाढ़ में हुए तबाही से किसानों की कमर टूट गई थी, अब जैसे-जैसे नदी का पानी खेतों से उतर रहा, जमीन को देख उनका दिल बैठने लगा है। नदी के पास के अधिकांश गांवों की उपजाऊ भूमि पर रेत की परत चढ़ गई है। रबी व खरीफ की फसल अब कैसे पैदा होगी, इसकी चिंता किसानों को सता रही है।
विज्ञापन

जिले में आई बाढ़ ने सबसे अधिक तबाही असोगवा-नगवा बांध को काट कर की थी। सतवाढ़ी गांव के पास हुए कटान से आसपास के सैकड़ों बीघा खेतों में बाढ़ का पानी आ गया था। जब पानी उतरा तो खेतों में मिट्टी का स्थान रेत ने ले लिया है। अब इन खेतों में फसल पैदा असंभव दिख रहा है। यह देख किसान चिंता में डूब गए हैं। असोगवा-नगवा बांध पर कटान के बाद नदी की मुख्य धारा ने गांव की तरफ का रूख कर लिया था। इसका परिणाम यह हुआ कि गांव के चौदह घर धराशायी हो गए। नवैइला व सतवाढ़ी गांव के सैकड़ों बीघा खेत को बाढ़ ने आगोश में ले लिया था। पानी उतरने के बाद इनमें तीन से चार फीट बालू पट गए हैं। किसानों का मानना है कि अब इन खेतों में धान व गेहूं की पैदावार न के बराबर होगी। इस बार कि बाढ़ ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। प्रकृति की इस मार से उन्हें वर्षों तक जंग लड़ना होगा। बाढ़ के पानी के साथ आए रेत से सबसे ज्यादा खेत नवैइला गांव के प्रभावित हुए हैं। ग्राम नवैइला के संतराम यादव, रामलखन यादव, आशिक अली, सुगना, फराहिम, रामउग्रह, काशी, विश्वनाथ, जगदीश, सुदीश, सुभान अली, रामनयन, पुरुषोत्तम, दुर्गा प्रसाद, प्रहलाद यादव, दयाराम यादव व सतवाढ़ी के नसीब अली, बुद्धू, रमजान, सई मोहम्मद, चंद्रिका और अब्दुल हक़ आदि के खेत में मिट्टी के स्थान पर रेत आ गया है। ग्राम नवैइला निवासी संतराम कहते हैं कि बांध में कटान होने पर नदी की धारा दक्षिण की तरफ घूम गई। जिससे गांव के खेतों में तीन फिट से अधिक बालू पट गया है। चार बीघा खेत रेत में बदल चुका है। रामलखन ने कहा कि किस्मत ही खराब है। बाढ़ ने फसल बर्बाद किया ही खेत में बालू आने से सब चौपट हो गया। इन खेतो में खेती करना मुश्किल है। आशिक अली कहते हैं कि जीवन में कई बार बाढ़ को देखा व सामना किया है। लेकिन इतनी भयावह बाढ़ कभी नहीं आई थी। चार बीघा खेत बालू से पट गया है जो कोई भी फसल के योग्य नहीं रह गया। जीवकोपार्जन की समस्या आ गई है। सब कुछ ऊपर वाले के हाथ में है। सुगना कहती है कि दो बीघा खेत में मिट्टी की जगह रेत दिख रहा है। अब खेती कैसे होगी। चिंता खाए जा रही है।
विज्ञापन


पिच रोड पर भी जमा बालू
बांसी। कटान के बाद नदी ने ऐसा रूख बदला कि सब कुछ तबाह हो गया। नवइला गांव से असोगवा-नगवा बांध को जोडने वाली पिच रोड का वजूद समाप्त हो गया। इस रोड पर भी तीन से चार फीट बालू लग गया है। रोड का कुछ हिस्सा कटान स्थल के पास बने कुंड में समा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed