{"_id":"67b4c2d49c409e57fb006eff","slug":"65-thousand-rupees-stolen-including-5-thousand-cash-by-breaking-the-lock-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-132621-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ताला तोड़कर पांच हजार नकद सहित 65 हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ताला तोड़कर पांच हजार नकद सहित 65 हजार की चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाने के कुसम्ही चौराहे पर सोमवार की रात किराना की दुकान में घुसे चोर नकदी और लगभग 65 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक कुसम्ही चौराहे पर सुनील कुमार किराने की दुकान संचालित करते हैं। रोज की तरह वह सोमवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। दुकान में रखे पांच हजार रुपये नकद और लगभग 65 हजार रुपये का सामान लापता था। एसओ मिश्रौलिया हरिओम कुशवाहा ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।