फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   63 members granted no confidence motion

63 सदस्यों ने सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

Thu, 25 May 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 May 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
63 members granted no confidence motion
कलेक्ट्रेट परिसर में समर्थकों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सदर ब्लॅाक में तख्तापलट की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। गुरुवार को कुल 83 में से 63 बीडीसी सदस्यों ने ब्लॅाक प्रमुख के प्रति अविश्वास जताते हुए डीएम को शपथ पत्र सौंपा। सदस्यों ने कई गंभीर आरोप भी लगाए और शीघ्र ही ब्लॅाक प्रमुख को पद से हटाने की मांग की। बीडीसी सदस्यों के समर्थन में भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद और तीन विधायकों के साथ पूरी पार्टी खड़ी रही। सपा और कांग्रेस के भी कई नेता समर्थन करते रहे। डीएम ने शपथ पत्रों का अवलोकन कर शीघ्र ही कार्रवाई आरंभ करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही जिले के कई ब्लॉकों में तख्तापलट की सुगबुगाहट तेज हो गई थी। इसकी शुरुआत सदर ब्लॅाक से हुई है। प्रमुख पद के चुनाव में हार का स्वाद चखने वाली संजू सिंह के नेतृत्व में लामबंद हुए बीडीसी सदस्यों ने मौजूदा प्रमुख शफीक अहमद के प्रति अविश्वास जताया है। ब्लॉक क्षेत्र में निर्वाचित कुल 83 बीडीसी सदस्यों में से 63 ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के समक्ष परेड की। शपथ पत्र व हस्ताक्षरयुक्त नोटिस सौंप ब्लॅाक प्रमुख शफीक अहमद को पद से हटाने की मांग की। सदस्यों का कहना था कि प्रमुख शफीक अहमद कर्तव्यों का सम्यक पालन नहीं कर रहे। न तो क्षेत्र पंचायत व समितियों की सामयिक बैठक बुलाई जा रही है और न ही कार्यों का संपादन हो रहा है। सदस्यों को कार्य देने के नाम पर धनउगाही की जा रही है, क्षेत्र पंचायत निधि का दुरुपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत परिसर में अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं। असंसदीय भाषा का प्रयोग व प्रमुख की कुर्सी पर अनधिकृत व्यक्ति को बैठाया जा रहा है। डीएम कुणाल सिल्कू ने शपथ पत्र का सत्यापन करने व विधिक जानकारी लेकर अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। बता दें कि बीडीसी सदस्य 21 मई को भी अविश्वास प्रस्ताव के लिए पत्र देने पहुंचे थे, लेकिन डीएम की व्यस्तता के चलते मुलाकात नहीं हो पाई थी। शपथ पत्र देने वालों में संजू सिंह, राधेश्याम, फूलकुमार, सफीउल्लाह, अमीरुल हसन, शिवानंद, प्रदीप कुमार, संगीता, राजेश, तौलन, रामपूजन चौधरी, शिवानाथ, शहनाज, बिंदेश्वरी, विनोद कुमार, सुमनलता, इरशाद, रितेश कुमार, श्यामसुंदर, राजमंगल पांडेय, अजय कुमार, अब्दुल करीम, परशुराम, दिलीप कुमार, प्रहलाद, प्रभावती, पन्नेलाल, अनीता चौबे, नीरू, पुष्पा, रीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed