{"_id":"5cd5b308bdec22076759e714","slug":"61557508872-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार थमा, अब मतदान का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार थमा, अब मतदान का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव प्रचार थमा, अब मतदान का इंतजार
जिला जेल के सामने स्थित ग्राउंड से पोलिंग पार्टियों की होगी रवानगी
रविवार को होने वाले मतदान के लिए बूथों पर आज पहुंचेंगी पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। एक माह तक चला धुआंधार प्रचार शुक्रवार शाम पांच बजे थम गया। प्रचार को शोरगुल थमते ही प्रशासनिक टीमों ने कमान संभाल ली है। शनिवार सुबह से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। रविवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल का डीएम, एसपी ने मौका मुआयना किया। इस दौरान मिली खामियों को दूर करने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया।
छठे चरण में होने जा रहे डुमरियागंज के लोकसभा चुनाव में 12 मई को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के लिए 2248 पोलिंग पार्टियां शनिवार को रवाना होंगी। शुक्रवार को देर रात तक जिला मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय के बगल पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पार्टियों की रवानगी की तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल सिल्कू, पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मबीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर ने स्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बूथों पर तैयारियों का जायजा लेते रहे। दिन भर डीएम, एसपी अधीनस्थ अधिकारियों से मतदान संबंधी तैयारियों पर चर्चा में व्यस्त रहे। परिसर में विधानसभा वार ज्यादा संख्या में स्टॉल लगाए जा रहे हैं ताकि पार्टियों की रवानगी के समय कार्मिकों को कोई परेशानी न हो। पूछताछ केंद्र भी बनाए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से कार्मिक अपने स्टॉल आदि की जानकारी ले सकते हैं। इस मौके पर कार्मिकों की सुविधा के लिए एक स्वास्थ्य कैंप भी लगाया जाएगा। इस शिविर में चिकित्सक के साथ संबंधित स्टाफ भी मौजूद रहेगा।