फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   after account block, village pramukh angry

खाते सीज होने पर गुस्साए प्रधान

Tue, 20 Nov 2018 10:49 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 20 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
after account block, village pramukh angry
विकास भवन के सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन जिला इकाई की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत इज्जत घर निर्माण में लापरवाही बरतने के आरोप में 127 ग्राम पंचायतों का खाता सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई से ग्राम प्रधान आक्रोशित हैं। इस संबंध में प्रधानों ने बैठक खाते पर रोक न हटने की दशा में 26 नवंबर को विकास भवन पर धरना देने और अफसरों का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


विकास भवन के सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन जिला इकाई की बैठक हुई। इसमें जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा इज्जत घर के निर्माण में लापरवाही बरतने के आरोप में 127 ग्राम पंचायतों का खाता सीज करने और 250 ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी करने पर रोष जताया गया। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित शर्मा ने कहा कि शनिवार तक खातों से रोक न हटाए जाने पर 26 नवंबर को विकास भवन परिसर में जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन व अफसरों का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर बरगदवा के प्रधान महेन्द्र यादव पर दर्ज मुकदमे को फर्जी कराकर देते हुए वापसी के लिए भी हुंकार भरी गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री हमजा ने किया। जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष ताकीब रिजवी, उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, कन्हैया पांडेय, वीरेन्द्र तिवारी, सुनील यादव, कमरूज्जमा खां, सतीश सिंह जफर आलम, मो. याकूब, दिवाकर पांडेय, विजय यादव, मुरली उपाध्याय, जवाहर यादव, मनोज दुबे, हरिशंकर तिवारी, बबलू पांडेय, कोकिला पांडेय, अनुज चौधरी, गुड्डू गुप्ता, जमशेद आलम, जलालुुद्दीन, मिथिलेश त्रिपाठी, उदय प्रताप यादव, अब्दुल अजीत, मदन मोहन सिंह आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed