फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सिद्धू का पुतला जलाकर प्रदर्शन

सिद्धू का पुतला जलाकर प्रदर्शन

Wed, 22 Aug 2018 10:40 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 22 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सिद्धू का पुतला जलाकर प्रदर्शन
परसा। पाक आर्मी चीफ से गले मिलने एवं पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से नाराज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला जलाया।
विज्ञापन
इटवा ब्लॉक के कठेला चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सिद्धू को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने की मांग भी की। युवा नेता अनिल अग्रहरि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जो भी शामिल होता है, उसकी मानसिकता देशद्रोही हो जाती है। सिद्धू ने यह सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू अटल बिहारी वाजपेयी को पिता तुल्य कहते थे। उनके निधन पर जब सारा देश शोक में डूबा हुआ है। वह पाकिस्तान में जाकर उसके वजीर -ए -आजम के साथ जश्न मना रहे हैं। एबीवीपी कार्यकर्ता किशुन दुबे ने पंजाब सरकार से नवजोत सिंह सिद्धू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर सुरेंद्र चौहान, मुक्तेश्वर चौहान, शशिधर पाठक, दिलीप अग्रहरि, राजेंद्र गुप्ता, प्रदीप अग्रहरि, अरुण अग्रहरि, संजय, श्याम सुंदर, बलराम यादव, राजू गुप्ता, रिंकू भट्ट समेत कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed