फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   भाई समेत सपा नेता हत्या के आरोप में गिरफ्तार

भाई समेत सपा नेता हत्या के आरोप में गिरफ्तार

Mon, 16 Oct 2017 10:48 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
भाई समेत सपा नेता हत्या के आरोप में गिरफ्तार
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। शोहरतगढ़ पुलिस ने सोमवार को इश्हाक हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या के आरोप में थाना क्षेत्र के ग्राम बनरही निवासी सपा नेता हरि नारायण यादव व भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में 28 मई की देर रात को बनरही गांव में अलग-अलग स्थानों पर सो रहे दो लोगों पर धारदार हथियार व लाठी से अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था। इसमें मूसे के पुत्र इश्हाक की मौत हो गई थी। सात सौ मीटर की दूरी पर रोमनदेई गांव के मोड़ पर सो रहे रमजान अली पर जानलेवा हमला किया गया था। हमलावरों ने रमजान को मृत जान कर छोड़ा। मृतक के बड़े पुत्र शाह मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया। छानबीन में हत्या का मूल कारण ग्राम प्रधान पद पर हुए चुनाव की रंजिश पाई गई।
विज्ञापन

एसओ शोहरतगढ़ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बनरही निवासी हरिनरायन यादव, जो वर्तमान में सपा के विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ का अध्यक्ष है व भाई शिव प्रसन्न यादव ने प्रधानी चुनाव की रंजिश व जमीन को हड़पने के प्रयास में इश्हाक की हत्या की थी। घटना को दूसरा रूप देने के लिए आरोपियों ने घटना स्थल से करीब सात सौ मीटर दूर दूसरे व्यक्ति पर भी हमला किया। घटना में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने परसा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed