फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   845 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीईटी

845 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीईटी

Sun, 15 Oct 2017 09:30 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
845 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीईटी
सिद्धार्थनगर। जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर रविवार को टीईटी सकुशल संपन्न हुई। कुल 845 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों की संघन तलाशी लेकर उन्हें अंदर प्रवेश करने दिया गया। प्रवेश पत्र से फोटो मिलाने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठाया गया। केंद्रों पर सीसी टीवी के अलावा अलग से वीडीओग्राफी करवाई गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के दो घरे बनाए गए थे। त्रिस्तीय मजिस्ट्रेट की टीम पल-पल की निगरानी कर रही थी। इसके अलावा सचल दस्ते की टीमें केंद्रों का निरीक्षण करती रही। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12. 30 बजे तक हुई। जबकि दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक हुई।
विज्ञापन

सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में केवल प्रथामिक स्तर के अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। इसमें 225 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। 39 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट बीडीओ बीके पांडेय के अलावा कई मजिस्ट्रेट तैनात रहे। केंद्र व्यवस्था प्रधानाचार्य डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा का सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा की सुरक्षा में एसओ उसका संतोष कुमार सरोज सहित दो अन्य दरोगा, महिला व पुरुष आरक्षी मौजूद रहे। डीआईओएस डॉ. राजबहादुर मौर्य ने बताया कि परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। किसी भी केंद्र पर परीक्षा के दौरान कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़। टीईटी 2017 के लिए बने परीक्षा केंद्र शिवपति इंटर कॉलेज में दो पालियों में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। पहली पाली में प्राथमिक स्तर के टीईटी परीक्षा के लिए 750 परीक्षार्थियों में 638 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया और 112 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इस तरह द्वितीय पाली में 750 परीक्षार्थी में 640 उपस्थित हुए। जबकि 110 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। दोनों पालियों की टीईटी कक्षा कक्षों व बाहर प्रांगण में लगे सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में संपन्न हुआ। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह, पर्यवेक्षक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, लेखाधिकारी माध्यमिक संजय गुप्ता, बीडीओ महावीर सिंह, थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंहए एसआई जुबेर अली, शिक्षक रामविलास यादव, हरिश्चंद्र अग्रहरी, रामप्रताप सिंह, विक्रम यादव आदि लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी। नगर के तीन विद्यालयों में टीईटी संपन्न हुई। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर प्रशासन ने पर्यवेक्षक तैनात किया था। रतनसेन डिग्री कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक प्राचार्य डॉ. आलोकनाथ पांडेय ने बताया कि प्रथम पाली में 700 के स्थान पर 576 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 124 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया है। इसी तरह दूसरी पाली में 700 के स्थान पर 613 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए 87 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया है। इस केंद्र पर जिला पूर्ति अधिकारी को पर्यवेक्षक बनाया गया था। तिलक इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम पाली में 500 के स्थान पर 416 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लिए और 84 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। इसी तरह दूसरी पाली में 343 के स्थान पर 298 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लिए 45 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। यहां खंड शिक्षा अधिकारी को पर्यवेक्षक बनाया गया था। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इसी तरह रतनसेन इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य हरिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि उनके केंद्र पर प्रथम पाली में 800 के स्थान पर 667 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 133 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया है। इसी तरह द्वितीय पाली में 800 के स्थान पर 689 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 111 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया है।

इन परीक्षा केंद्रों पर इतने अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
परीक्षा केंद्र प्राथमिक उच्च प्राथमिक छोड़े
रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी 700 700 211
रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी 800 800 244
तिलक इंटर कॉलेज बांसी 500 500 129
शिवपति इंटर कॉलेज शोहतरगंढ 750 750 222
सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज नौगढ़ 255 कोई नहीं 39
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed