फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   600 students get talent award

600 विद्यार्थियों को मिला प्रतिभा सम्मान

Sun, 22 Oct 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Oct 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
600 students get talent award
सम्मान समारोह में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करते विधायक पूरन सिंह फर्त्याल। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई के संयोजन में रविवार को इटवा कस्बे के एक लॉज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें 600 छात्र-छात्राओं को सांसद व विधायक ने सम्मानित किया। प्रतिभाओं को तल्लीनता से पढ़ाई पर ध्यान देते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र के नवनिर्माण के कार्यों में लगी हुई है। प्रधानमंत्री ने जिस नए भारत की परिकल्पना की है, वह इन युवाओं की बदौलत ही साकार होगा। प्रतिभाओं के सम्मान का मकसद उनमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और नई स्फूर्ति भरना है। विशिष्ट अतिथि विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसी संगठन के सदस्य रहे हैं। उनके प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री के नए भारत के निर्माण को बल मिला है। विधायक डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की स्थापना ज्ञान, शील व एकता के मूलमंत्र पर की गई है।
विज्ञापन

इसका कार्य राष्ट्र का पुनर्निर्माण, शिक्षा व्यवस्था में सुधार व जातिपात के भेद को समाप्त करना है।
संगठन भारत के पुराने गौरवशाली इतिहास को एक बार फिर से भारत में स्थापित करने में सतत प्रयासरत है। वहीं, तहसील क्षेत्र डुमरियागंज व इटवा के 600 छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के अलावा लेखन, स्वच्छता व समाज कल्याण में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इसमें हाईस्कूल में अधिक अंक लाने के लिए अरुण कुमार को प्रथम व दिलीप गुप्ता को द्वितीय, इंटर में अधिक अंक लाने के लिए नेहा गुप्ता को प्रथम, शाइस्ता फारूकी को द्वितीय, लेखन में अभिषेक मिश्रा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संचालन शिव शक्ति शर्मा व अध्यक्षता दीप नारायन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नरेंद्र मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, लवकुश ओझा, राकेश मौर्या, पंकज सिंह, जमीदार अग्रहरि, राम कृपाल चौधरी, शिवजी तिवारी, ज्ञान सिंह, शैलेश पाठक, शिव कुमार वर्मा, राजू गुप्ता, माधव यादव भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed