{"_id":"61eae47ce68e7953ed794f38","slug":"60-percent-people-mis-of-vaccination-siddharthnagar-news-gkp4244820137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : टीकाकरण से वंचित हैं 60 प्रतिशत किशोर, किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : टीकाकरण से वंचित हैं 60 प्रतिशत किशोर, किशोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना : टीकाकरण से वंचित हैं 60 प्रतिशत किशोर, किशोरी
- विशेष टीकाकरण अभियान में पीछे है जनपद
- 1.79 लाख के सापेक्ष 74 हजार किशोर-किशोरियों का ही हो लग पाया है टीका
- टीके की रफ्तार बढ़ाने के लिए गांव में लगाए जा रहे विशेष कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। मगर किशोर, किशोरियों के टीकाकरण की स्थिति निराशाजनक है। जिले में किशोरी की आबादी के सापेक्ष महज 40 प्रतिशत को ही टीका लग पाया है। 60 प्रतिशत अभी भी टीका से वंचित हैं। यह हाल तब है, जब गांवों में विशेष कैंप लगाया जा रहा है। टीकाकरण के प्रति रुचि न दिखाना और बढ़ता संक्रमण स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है।
कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बाद अब तीसरी लहर चरम पर है। संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और प्रतिदिन संक्रमित मरीज बड़ी संख्या में पाए जा रहे हैं। इसमें हर उम्र के लोग संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए इस बार 15-18 के साल बीच की उम्र के किशोर और किशोरियों को कोरोनारोधी टीका लगाने की कवायद शुरू हुई। जिले में 1.79 लाख ऐसे किशोर, किशोरी चिह्नित किए गए, जिनकी उम्र 15-18 वर्ष के बीच है। शत-प्रतिशत टीकाकरण हो और कोरोना को मात दिया जा सके, इसके लिए मुहिम शुरू की गई। इसमें विद्यालय स्तर से लेकर गांव तक कैंप लगाकर टीकाकरण करने का कार्य किया जा रहा है। बावजूद इसके जिले में टीकाकरण की रफ्तार ठीक नहीं है। चाहे जागरुकता की कमी कहें या फिर डर, मगर टीकाकरण कम हुआ है। किशोर आबादी का अब तक 40 प्रतिशत ही टीकाकरण हुआ है। 74 हजार किशोर और किशोरियों का टीकाकरण हो पाया है। जबकि कुल संख्या 1.79 लाख है। लगभग 60 प्रतिशत अभी भी टीका से वंचित हैं। ऐसे में संक्रमित होने का खतरा उन पर अधिक है। चिकित्सक भी बार-बार टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। जिससे कोरोना को हराया जा सके। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को घर-घर जाकर जागरूक कर रही है। विभाग की ओर से कोई लापरवाही नहीं की जा रही है।
---
जिले में नहीं है टीकाकरण की कमी
स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के मुताबिक जिले में टीकाकरण की कमी नहीं है। लोगों को लगातार टीका लगाया जा रहा है। किशोर, किशोरियों के टीके का 30 हजार डोज अभी रखा हुआ है। फिर टीका आने वाला है। टीके की कमी नहीं है।
विज्ञापन
15 हजार ने लगवाया बुस्टर डोज
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आगे आकर काम करने वाले फ्रंट लाइन वर्करों में स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, बैंककर्मी सहित अन्य विभाग के अब तक 15 हजार से अधिक लोग बुस्टर डोज ले चुके हैं। टीकाकरण जारी है।