{"_id":"5e95c56a8ebc3e76a71ef1f7","slug":"57-purchasing-center-siddharthnagar-news-gkp3479926169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से जिले 57 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से जिले 57 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र, परसा
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से 57 क्रयकेंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
पंजीकृत किसानों से ही होगी गेहूं खरीद
खरीद के लिए विभाग की तैयारी पूरी, हर केंद्र पर बोरा भेजा
नकद भुगतान नहीं, किसानों के खाते में सीधे भेजा जाएगा धन
सामाजिक दूरी के पालन के साथ करनी होगी खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले के 57 क्रय केंद्रों पर बुधवार से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। सरकारी क्रय केंद्र पर उन्हीं किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा जो कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत होंगे। इसलिए जिन किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है तो तुरंत करा लें, जिससे उनकी उपज की खरीद हो सके। विभाग की तैयारी पूरी हो चुकी है। जो किसान पंजीकरण करा चुके हैं वे क्रय केंद्र पर जाकर गेहूं बेच सकते हैं।
किसानों की आय को दोगुना करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार हर प्रकार के प्रयास कर रही हैं, किसानों को उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए सरकारी क्रय केंद्रों को क्रियाशील बनाया गया है, जिससे किसान बिचौलिया के हाथ लुटने से बच सकें। गेहूं खरीद के लिए शासन की ओर से एक अप्रैल से खरीद की तिथि निर्धारित की गई थी मगर लॉकडाउन के चलते खरीद शुरू नहीं हो पाई थी। इधर अधिकांश किसानों की फसल कट चुकी थी। किसानों की समस्याओं को देखते हुए 15 अप्रैल से खरीद की तिथि निर्धारित की गई थी। विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली अब बुधवार से जिले के सभी केंद्रों पर खरीद की जाएगी। जिला विपणन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गेहूं की खरीद के लिए तैयारी पूरी है। सभी केंद्रों पर बोरा सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करा दी गई हैं। पंजीकृत किसान अपने पास के क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे। डिप्टी आरएमओ संजय पांडेय ने बताया कि गेहूं बेचने को किसानों को भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल में ही अपना पंजीकरण करना है और मोबाइल से ही केंद्र प्रभारी को आईडी नंबर बताना है। जिस दिन मैसेज आए उसी दिन किसान गेहूं को लेकर केंद्र में पहुंचे। लॉकडाउन को ध्यान में रखकर गेहूं की खरीद होगी।
जिले में बने हैं 57 क्रय केंद्र
किसानों की सहूलियत को देखते हुए विभिन्न संस्थाओं के लिए कुल 57 क्रय केंद्र बने हैं। जिले को 88500 मीट्रिक गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। किसान अपने पास के किसी भी केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे।
विज्ञापन
इस बार नहीं मिलेगी ढुलाई
सरकार ने इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। हर वर्ष ढुलाई और छनाई के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को अलग से दिया जाता है। पर इस वर्ष ढुलाई और छनाई की राशि नहीं मिलेगी।
किसान के मोबाइल में पहुंचेगा मैसेज
समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को इस बार क्रय केंद्र व केंद्र प्रभारी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्रय केंद्र में किस किसान की गेहूं की तौल कब होगी इसकी सूचना उसे पंजीकृत मोबाइल पर दी जाएगी। जिस क्रय केंद्र में किसानों को अपना गेहूं बेचना है। विपणन विभाग की वेबसाइट पर सर्च करने में क्रय केंद्र प्रभारी का नाम व मोबाइल नंबर आएगा। जिस पर किसानों को अपना पंजीकृत आईडी नंबर बतानी होगी। तब केंद्र प्रभारी आईडी जेनरेट करेंगे। किसानों के मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा। उसमें किसान को किस दिन क्रय केंद्र में गेहूं लेकर आना है इसकी सूचना रहेगी।