फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   563 cadets appeared in NCC A-certificate examination

Siddharthnagar News: एनसीसी ए-प्रमाणपत्र परीक्षा में शामिल हुए 563 कैडेट

Mon, 24 Mar 2025 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
563 cadets appeared in NCC A-certificate examination
शहर के बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में आयोजित एनसीसी प्रशिक्षण में शामिल छात्र। स्रोत विज्ञप्त
सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में रविवार को जिले के सभी एनसीसी विद्यालयों की ए-सर्टिफिकेट परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन 46 यूपी बटालियन, गोरखपुर के निर्देशन में किया गया, जिसकी निगरानी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल वी के शर्मा ने की। परीक्षा में कुल 563 कैडेटों ने भाग लिया।
विज्ञापन

परीक्षा में नोडल अधिकारी के रूप में कैप्टन हेमंतराज उपाध्याय व लेफ्टिनेंट डॉ. दीपक देव तिवारी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। वहीं नगर पालिका परिषद से कैडेटों के लिए पेयजल और मोबाइल शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य विभाग की ओर से आकस्मिक चिकित्सा सहायता के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई, जिससे कैडेटों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। एनसीसी कैडेटों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होती है, जो उन्हें अनुशासन, नेतृत्व एवं सेवा भावना के मूल्यों को आत्मसात करने की दिशा में प्रेरित करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed