{"_id":"64f76f1873c5f5a3940a1989","slug":"551-grams-of-silver-recovered-on-the-border-woman-caught-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4214-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बॉर्डर पर 551 ग्राम चांदी बरामद, पकड़ी गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बॉर्डर पर 551 ग्राम चांदी बरामद, पकड़ी गई महिला
विज्ञापन
एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने अवैध तरीके से भारत से नेपाल ले जा रहे 551 ग्राम चांदी के साथ सोमवार शाम को एक नेपाली महिला को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
कमांडिंग अधिकारी आरके डोगरा ने बताया कि सीमा चौकी ककरहवा से मुख्य आरक्षी शशिभूषण राय के नेतृत्व में आरक्षी किशोर कुमार मिश्र, गीतांजलि बघेल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कि सीमा स्तंभ संख्या 543/1 के पास से आभूषणों की तस्करी होने वाली है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंच गई। इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों की गहन रूप से तलाशी ली जाने लगी। इसी क्रम में जवानों ने देखा कि एक महिला गोल्डन कलर का बैग लेकर भारत से नेपाल की तरफ जा रही है। संदेह के आधार पर जवानों ने रुकने का इशारा किया गया तो वह रुक गई। महिला आरक्षी ने महिला की तलाशी ली तो उसके पास से 551 ग्राम चांदी का आभूषण बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम ज्ञानमोती गुप्ता पत्नी अलगू निवासी ओढ़वालिया थाना कालीदाह जिला रुपनदेही नेपालद्ध बताया। पूछताछ के बाद बरामद आभूषण सहित उसे ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।