{"_id":"611163668ebc3ef4500fa5e4","slug":"550-divyanjan-s-crooked-legs-will-have-surgery-siddharthnagar-news-gkp4050139127","type":"story","status":"publish","title_hn":"550 दिव्यांजन के टेढ़े-मेढ़े पैरों की होगी सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
550 दिव्यांजन के टेढ़े-मेढ़े पैरों की होगी सर्जरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
550 दिव्यांजन के टेढ़े-मेढ़े पैरों की होगी सर्जरी
सिद्धार्थनगर। दिव्यांगता के चलते असहाय महसूस कर चलने-फिरने में परेशान दिव्यांगजन को नई जिंदगी देने का प्रयास शुरू हो गया है। जिले भर में 550 टेढ़े-मेढ़े पैरों वाले दिव्यांगजन को सर्जरी के लिए चिह्नित किया गया है। इन लोगों की सर्जरी के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन और दिव्यागंजन कल्याण विभाग अभियान चलाएगा।
इससे पूर्व दिसंबर 2019 में भी 59 दिव्यांगजन के टेढ़े-मेढ़े पैरों की सर्जरी कर नई जिंदगी दी गई थी। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टेढ़े-मेढ़े पैरों वाले दिव्यांजन और पोलियो के चलते चलने-फिरने में असहाय लोगों के ऑपरेशन का खाका तैयार किया है। खंड शिक्षा अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारियों के माध्यम से सभी 14 ब्लॉक में 550 दिव्यांगजन का चिन्हांकन किया गया है, जो सर्जरी के बाद सामान्य लोगों की तरह चल फिर सकेंगे। इन्हें किसी के सहारे की भी जरूरत नहीं होगी। चिह्नित लोगों में शून्य से 24 साल तक के लोग शामिल हैं।
सर्जरी के तीसरे दिन मिलेगी छुट्टी
चिह्नित दिव्यागंजन की जिला अस्पताल में सर्जरी होगी। चिकित्सक पहले दिन लाभार्थी की सर्जरी करने के बाद दूसरी दिन स्थिति को देखेंगे। सब कुछ ठीक रहने पर तीसरे दिन घर भेज दिया जाएगा। उसके बाद जब पट्टी खुलनी होगी, तब बुलाया जाएगा।