{"_id":"5894be044f1c1bda22e80249","slug":"55-51-per-cent-voting-in-siddharthanagar-54-90-per-cent-in-the-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में 55.51 फीसदी वोटिंग, पूरे क्षेत्र में 54.90 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में 55.51 फीसदी वोटिंग, पूरे क्षेत्र में 54.90 प्रतिशत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए कतार में खड़े वोटर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को सभी 17 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गई। निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले सभी जिलों में मतदान का औसत 54.90 फीसदी रहा। सर्वाधिक 71.71 फीसदी वोटिंग श्रावस्ती में हुई तो सबसे कम 44.16 फीसदी मत गोंडा में पड़े। गोरखपुर में 49.5 फीसदी वोटिंग हुई। गोरखपुर मंडल के दूसरे जिलों की बात करें तो देवरिया में 56.04, महराजगंज में 58 और कुशीनगर में 54.08 फीसदी मत पड़े। छह फरवरी को गोरखपुर के बौद्ध संग्रहालय में मतगणना होगी। शाम छह बजे से ही सभी जिलों के बैलेट बॉक्स यहां आने शुरू हो गए थे।
मतदान के बीच गोरखपुर के अभयनंदन इंटर कॉलेज में बने बूथ पर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रचार करने से रोकने पर गोरखनाथ क्षेत्र की सीओ चारू निगम से एक शिक्षक उलझ गए। सीओ ने सख्ती की तो शिक्षक के समर्थक जुटकर हंगामा करने लगे। हंगामे का माहौल पर असर पड़ता देख सीओ ने एसओ को बुलाकर संबंधित शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। इसी तरह वोटर से अपनेपन जैसा अधिकार जताने की कोशिश में कुछ अन्य बूथों व अन्य जिलों में भी मामूली नोकझोंक हुई। हालांकि, कहीं मतदान प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई।
एमएलसी चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) एवं कमिश्नर अनिल कुमार के मुताबिक सभी जिलों में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक के तय वक्त में पहले दो घंटे में महज 6.50 फीसदी लोगों ने ही मताधिकार का इस्तेमाल किया। दिन में 12 बजे तक वोटिंग प्रतिशत बढ़कर 20.30 हुआ। इसके बाद और तेजी आई। दोपहर दो बजे तक मतदान औसत 39.71 पर पहुंचा, जबकि अंतिम दो घंटे में और करीब 15 फीसदी मतदान हुआ। आरओ गोरखपुर के कमिश्नर अनिल कुमार ने गोरखपुर के अलावा महराजगंज जिले के बूथों का निरीक्षण किया। डीएम सन्ध्या तिवारी ने शहर समेत गोरखपुर के कई बूथ देखे, जबकि गोरखपुर-बस्ती मंडल के अन्य जिलों में भी डीएम सक्रिय रहे।