{"_id":"5c8a78ccbdec2213ff32b6c1","slug":"51552578764-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित हो रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित हो रहे शिक्षक
विज्ञापन
फोटो कैप्सन-14एसडीएन 80पी व 81पी-डुमरियागंज स्थित बीआरसी लर्निंग आउट कम प्रशिक्षण के दूसरे बैच को प्रशिक्षित करते नसीम अहमद व उपस्थित षिक्षक
‘शिक्षा की गुणवत्ता में अधिकतम सुधार करें’
बीआरसी पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। बीआरसी परिसर पर दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हुआ। इसका शुभारंभ राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षक नसीम अहमद ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में जो सीखें उसे विद्यालय पर अमल में लाते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में अधिकतम सुधार करें।
पहले दिन प्रशिक्षक रामकुमार वर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान शिक्षण संबंधी बुकलेट, चार्ट के माध्यम से सीखने की आसान विधियों की जानकारी दी। प्रशिक्षक अमृत लाल ने बताया कि बुकलेट अध्यापक के पास रहेगा जिसकी सहायता से छात्रों को शिक्षा दिया जाएगा। लिफ्लेट अभिभावक की प्रति है जिससे बच्चों के प्राप्त ज्ञान का आकलन कर सकेगा। चार्ट हर कक्षा में लगाकर उस कक्षा के बच्चों के शैक्षिक स्तर दर्शाया जाएगा। मिर्जा महबूब हसन ने शिक्षकों से कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत विद्यालय पर अमिट छाप छोड़ते हुए बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारें। प्रशिक्षण प्रभारी आबिद रिजवी ने बताया कि 60-60 शिक्षकों के दो बैच संचालित होंगे।
प्रशिक्षक अरविंद गुप्ता, इश्तियाक अहमद, नफीस अहमद, काजी तालिब हुसैन ने भी लर्निंग आउटकम की बारीकियों के बारे में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी। इस दौरान जनार्दन शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव, राम विलास यादव, अदनान मलिक, नगमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उत्कृष्ट लर्निंग प्लान बनाने वाले प्रतिभागी सम्मानित
बर्डपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र नौगढ़ में संचालित तीन दिवसीय लर्निंग आउटकम प्रशिक्षण के दूसरे दिन गुरुवार को प्रशिक्षण में विभिन्न कक्षाओं व विषय के अनुरूप बच्चों के लर्निंग आउटकम के बारे में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विस्तार से समझाया गया। बीईओ सीमा पांडेय ने लर्निंग प्लान बनाने के तरीकों और प्लान के अनुसार शिक्षण विधियों के अनुप्रयोग व मूल्यांकन विधियों पर विस्तार से चर्चा की। बीईओ ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर आने वाले सत्र में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। इसके लिए सभी मनोयोग से सीखें। उत्कृष्ट लर्निंग प्लान बनाने वाले प्रतिभागियों की टीम को गोल्डन स्टार से सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक कैलाश मणि त्रिपाठी, सुष्मा मिश्रा, अजित जायसवाल व संजय शुक्ल ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से गणित, भाषा, अंग्रेजी सिखाने के लिए जानकारी दी। अभिलाषा सिंह, शमशाद अहमद, अरुण तिवारी, सुनीता आदि मौजूद रहे।