{"_id":"5b0307e14f1c1bda408b6fef","slug":"51526925281-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
siddharthnagar
Updated Mon, 21 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में यज्ञ करते िश्ाक्षामित्र।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर शुरू किए गए आंदोलन के पहले दिन बीएसए कार्यालय पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान सभी ने प्रदेश सरकार से सम्मानपूर्वक बहाली के लिए अपील की।
आंदोलन के प्रथम चरण में पहले दिन सोमवार को बीएसए कार्यालय परिसर में आयोजित बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, हवन कार्यक्रम के दौरान डुमरियागंज के विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सदर विधायक श्याम धनी राही, भाजपा के जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा को शिक्षामित्रों ने अपनी की समस्याओं से अवगत कराया गया। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री से मांगों से संबंधित जानकारी पहुंचाने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार शुक्ला ने कहा कि दूसरे दिन मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। तीसरे दिन बुधवार को सांसद व विधायक से मिलकर समर्थन में पत्र लिखवाने का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान श्याम बिहारी चौधरी, अरुण चतुर्वेदी, शिवसरन चौधरी, कृष्ण कुमार चौधरी, हरीश आर्या, यशवंत शुक्ला, रमेश चन्द्र, प्रदीप शर्मा, राम वेलास यादव, देवेन्द्र मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, राम सुख चौधरी, सुनीता मिश्रा, मेनका मिश्रा, अंजू त्रिपाठी, राधेरमण त्रिपाठी, रामजी, शिवकरन, रामबली मौर्या, श्याम सुंदर, लवकुश आदि की सहभागिता रही।