फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   घर के सामने पटाखा फोड़ने पर मारपीट

घर के सामने पटाखा फोड़ने पर मारपीट

Sat, 21 Oct 2017 10:58 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
घर के सामने पटाखा फोड़ने पर मारपीट
मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के चेतिया बाजार गांव के टोला नट्टाडीह के नईडीह में शुक्रवार दोपहर घर के सामने पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इस कदर बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। मारपीट में तीन महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों पर बलवा सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चेतिया गांव के नट्टाडीह निवासी बालचंद चेतिया कनकटी मार्ग पर पूरब की तरफ मकान बनाकर परिवार के साथ रहता है। बालचंद ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि गुरुवार को दीपवाली की रात में करीब आठ बजे उसके दो नाबालिग लड़के सड़क पर पटाखा फोड़ रहे थे, तभी कनकटी निवासी टंकल और विदेशी आए और बच्चों से यहां पटाखा फोड़ने से मना किया। उस समय गांव वालों ने विवाद न हो, सबको समझा कर घर भेज दिया। इसी बात को लेकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे काफी संख्या में महिला-पुरुष लामबंद होकर घर आए और घर के लोगों को मारने-पीटने लगे। इसकी सूचना 100 नंबर और चेतिया चौकी पर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर पर धावा बोलने वाले लोगों ने लाठी-डंडे से मत्तन (70) बालचंद (48) दिनेश, सरस्वती पत्नी सतीश कुमार, अंजनी पत्नी भगवान दास, इसरा देवी पत्नी बालचंद को पीटकर लहूलुहान कर दिया और घर में तोड़फोड़ किया और सामान भी लूट ले गए। घर में रखे मंगलसूत्र, सोने का माला सहित कई समान लूट ले गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। इस बारे में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया पंकज सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर के आधार पर टंकल सहित आठ लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें चार आरोपी हनुमान, टंकल, बरखू और राहुल को रात में ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed