फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सिद्धार्थनगर में कटी पांचवीं की छात्रा की चोटी

सिद्धार्थनगर में कटी पांचवीं की छात्रा की चोटी

Tue, 08 Aug 2017 10:33 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में कटी पांचवीं की छात्रा की चोटी
इटवा/मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर)। पश्चिम से शुरू हुई महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं अब नेपाल सीमा पर स्थित सिद्धार्थनगर तक पहुंच आई है। मंगलवार को मिश्रौलिया क्षेत्र के वारिकपार गांव में पांचवीं के छात्रा की चोटी कटने की चर्चा रही। स्कूल से घर लौटी छात्रा बाहर बैठी थी, इसी दौरान अचानक बेहोश हो गई। आधे घंटे बाद होश में आई तो उसकी एक चोटी कटी हुई थी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

मिश्रौलिया क्षेत्र के वारिकपार गांव निवासी हजारी प्रसाद मौर्य की पुत्री स्वाति (12) पास के ही गोनरा गांव स्थित आदर्श विद्या मंदिर में कक्षा-5 की छात्रा है। मंगलवार को दोपहर में वह स्कूल से घर लौटी। उसे बाहर के कमरे में बैठाकर मां सुभावती देवी खाना लाने के लिए रसोई में गई। वापस लौटी तो स्वाति बेहोश पड़ी थी। उसके शरीर में ऐंठन आ गया था और एक चोटी कटी हुई थी। शोर-गुल सुनकर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। करीब आधे घंटे बाद छात्रा होश में आई तो अवाक थी। उसका कहना था कि वह मां के रसोई से आने का इंतजार कर रही थी। अचानक सिर घुमने लगा और वह बेहोश हो गई। इसके बाद कुछ याद नहीं। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मिश्रौलिया एसओ रणविजय सिंह का कहना था कि यूपी-100 के मामले से इस तरह के घटना की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


बढ़ता जा रहा खौफ, महिलाएं सहमीं
इटवा। पुलिस-प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद चोटी कटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब तक आस-पास के अन्य जिलों में ही इसका खौफ बना हुआ था, मगर अब सिद्धार्थनगर में भी मामला सामने आने से महिलाएं सहम गई हैं। चोटी कटने की घटनाओं की हकीकत क्या है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में खौफ बढ़ता जा रहा है। अधिकांश स्थानों पर चोटी कटने की घटना रात में हुई है, जबकि मिश्रौलिया के वारिकपार गांव में भरी दोपहरी छात्रा की चोटी कट गई। घर वालों के मुताबिक स्वाति के अन्य भाई-बहन बगल के कमरे में टीवी देख रहे थे। ऐसे में किसी बाहरी शख्स का आकर बेहोश करना और चोटी काटना, पहेली बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed